लॉस एंजिल्स ओलंपिक में क्रिकेट को शामिल किया जा चुका है। क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से ये फैसला लिया गया है। क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था आईसीसी ने कहा कि ओलंपिक में क्रिकेट में महिला और पुरुष वर्ग में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी और मैच टी20 प्रारूप में खेले जाएंगे। कुल 28 मैच खेले जाएंगे।

Advertisement

आईसीसी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों के साथ बोर्ड के जुड़ाव की समीक्षा की गई। क्रिकेट वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति बढ़ा रहा है। इस वजह से ओलंपिक में क्रिकेट को जगह देने के फैसले की सराहना की गई। पुरुष और महिला वर्ग को 90 एथलीट कोटा आवंटित किए गए हैं, जिससे भाग लेने वाले देश 15 खिलाड़ियों की टीम बना सकते हैं। मैच 12 से 29 जुलाई, 2028 तक खेले जाएंगे। महिलाओं का फाइनल 20 जुलाई को जबकि पुरुषों का फाइनल 29 जुलाई को आयोजित होगा।"

Advertisement

बोर्ड ने कहा कि ओलंपिक से पहले क्रिकेट एशियाई खेल 2026, अफ्रीकी खेल 2027 और पैन-अमेरिकन खेल 2027 में भी खेला जाएगा। अमेरिकन खेल में भी क्रिकेट की नई यात्रा की शुरुआत होगी।

आईसीसी ने कहा, "अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति और लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक खेलों के साथ बोर्ड के जुड़ाव की समीक्षा की गई। क्रिकेट वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति बढ़ा रहा है। इस वजह से ओलंपिक में क्रिकेट को जगह देने के फैसले की सराहना की गई। पुरुष और महिला वर्ग को 90 एथलीट कोटा आवंटित किए गए हैं, जिससे भाग लेने वाले देश 15 खिलाड़ियों की टीम बना सकते हैं। मैच 12 से 29 जुलाई, 2028 तक खेले जाएंगे। महिलाओं का फाइनल 20 जुलाई को जबकि पुरुषों का फाइनल 29 जुलाई को आयोजित होगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पेरिस में 1900 में खेले गए ओलंपिक में क्रिकेट शामिल था। ग्रेट ब्रिटेन ने फ्रांस को हराकर स्वर्ण पदक जीता था। 128 साल बाद दूसरी बार क्रिकेट को ओलंपिक का हिस्सा बनाया गया है। इसकी घोषणा पिछले साल आईओसी ने की थी। ओलंपिक में शामिल होने के बाद क्रिकेट की लोकप्रियता वैश्विक स्तर पर फुटबॉल और टेनिस के समान हो सकती है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार