दिल्ली पुरुष टी20 क्रिकेट के इतिहास में एक अनोखी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली टीम बन गई, जिसने शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम में मणिपुर के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी मैच के दौरान गेंदबाजी के लिए सभी 11 खिलाड़ियों का इस्तेमाल किया।

Advertisement

क्रिकेट जगत में रोजाना कई रिकॉर्ड बनते हैं, तो कई टूटते भी हैं। लेकिन कभी कुछ ऐसे अनोखे रिकॉर्ड बनते हैं, जो हर किसी को हैरान कर देता है। ऐसा ही कुछ पहले कभी न देखी गई रणनीति के तहत आयुष बदौनी की अगुवाई वाली दिल्ली ने यह सुनिश्चित किया कि पहले गेंदबाजी करने के लिए कहे जाने के बाद मैदान पर मौजूद उसके सभी खिलाड़ी कम से कम एक ओवर गेंदबाजी करें, जिससे एक पारी में अधिकतम 9 गेंदबाजों का उपयोग करने वाली टीम का पिछला रिकॉर्ड टूट गया।

Advertisement

हर्ष त्यागी और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि बदौनी, आयुष सिंह और प्रियांश आर्य ने एक-एक विकेट लिया। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया। मयंक रावत, हिम्मत सिंह और अनुज रावत को कोई विकेट नहीं मिला और वे महंगे साबित हुए।

उनका इकॉनमी रेट 10 से अधिक रहा। उन्होंने मणिपुर को 120/8 पर रोक दिया। जवाब में, दिल्ली ने सलामी बल्लेबाज यश ढुल के नाबाद 59 रनों की बदौलत 19 ओवर में छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

हर्ष त्यागी और दिग्वेश राठी ने दो-दो विकेट लिए, जबकि बदौनी, आयुष सिंह और प्रियांश आर्य ने एक-एक विकेट लिया। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी का नमूना पेश किया। मयंक रावत, हिम्मत सिंह और अनुज रावत को कोई विकेट नहीं मिला और वे महंगे साबित हुए।

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार