अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने पीएम मोदी के लिए सिग्नेचर की हुई जर्सी भेजी है। यह जर्सी उन्होंने प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के मौके पर भेंट की है। पीएम मोदी 17 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाएंगे।

Advertisement

खेल उद्यमी और मेसी के दौरे के प्रमोटर सतद्रु दत्ता ने लियोनल मेसी से मुलाकात की। इस दौरान मेसी ने उन्हें पीएम मोदी के लिए यह जर्सी दी है।

Advertisement

शतद्रु दत्ता ने आईएएनएस से कहा, "मेसी ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर एक जर्सी भेजी है। जब मेसी भारत आएंगे, तो हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे। मेसी लंबे वक्त बाद भारत आ रहे हैं। वह पहली बार दिल्ली और मुंबई आएंगे। 13 दिसंबर को मेसी कोलकाता आएंगे। अगले दिन वह मुंबई पहुंचेंगे। 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचकर इवेंट में शिरकत करेंगे।"

उन्होंने कहा, "मेसी के साथ हमने भारतीय फुटबॉल पर चर्चा की। हमने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) पर बात की। उन्होंने हमारी बातों को बहुत ध्यान से सुना। मेसी को पता है कि भारत में क्रिकेट बहुत मशहूर है। अर्जेंटीना की टीम हॉकी भी खेलती है, तो उन्हें इस खेल के बारे में भी पता है। इसके बाद मैंने मेसी को बॉलीवुड के बारे में बताया। जब मेसी सऊदी अरब में खेले थे, तो उस समय बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन ने उनसे मुलाकात की थी। मैंने सदी के महानायक के बारे में भी मेसी से बात की।"

शतद्रु दत्ता ने आईएएनएस से कहा, "मेसी ने पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन के मौके पर एक जर्सी भेजी है। जब मेसी भारत आएंगे, तो हम प्रधानमंत्री से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे। मेसी लंबे वक्त बाद भारत आ रहे हैं। वह पहली बार दिल्ली और मुंबई आएंगे। 13 दिसंबर को मेसी कोलकाता आएंगे। अगले दिन वह मुंबई पहुंचेंगे। 15 दिसंबर को दिल्ली पहुंचकर इवेंट में शिरकत करेंगे।"

Also Read: LIVE Cricket Score

दत्ता मानते हैं कि मेसी के आने से भारत में फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा, "भारत में शानदार फुटबॉल स्टेडियम हैं। मेसी के भारत में आने से युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। वह एक वर्ल्ड चैंपियन हैं। भारत इस समय खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहा है। ओलंपिक में भारत का प्रदर्शन सराहनीय है। क्रिकेट में टीम शानदार खेल रही है। हमें उम्मीद है कि भारत फुटबॉल में भी जल्द शानदार प्रदर्शन करेगा।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार