काव्या मारन की सनराइजर्स लीड्स द्वारा द हंड्रेड लीग में पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल किए जाने का लगातार विरोध रहा है और सोशल मीडिया पर उनकी टीम सनराइजर्स लीड्स को बायकॉट करने की बहस छिड़ गई है।

Advertisement

इस फैसले का कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कड़ा विरोध किया है और कहा है कि भारतीय क्रिकेटरों को खरीदा जाना चाहिए और भारत का पैसा भारत में ही रहना चाहिए। अब उसी पैसे से पाकिस्तान भारत पर मिसाइलें दागेगा।

Advertisement

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग में पहुंचे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया और सनातनी प्रीमियर लीग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ऐसे खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने भी बहुत सारे खेल खेले थे और इससे युवा फिट भी रहते हैं। सनातन प्रीमियर लीग न सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है बल्कि उनके भविष्य को भी निखारने का काम करता है।

पाकिस्तानी स्पिनर अबरार अहमद को खरीदने के सवाल पर उन्होंने कहा, भारतीय क्रिकेटरों को खरीदा जाना चाहिए। इससे भारत का रुपया भी मजबूत होगा। भारत को आत्मनिर्भर होना जरूरी है और यह समझ नहीं आता कि भारत के कुछ लोगों को पाकिस्तान से इतना प्यार क्यों है। वे भारत के खिलाड़ियों को खेलने का मौका क्यों नहीं देते हैं।

इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग में पहुंचे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने इस फैसले का कड़ा विरोध किया और सनातनी प्रीमियर लीग पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा, ऐसे खेलों का आयोजन होते रहना चाहिए क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने भी बहुत सारे खेल खेले थे और इससे युवा फिट भी रहते हैं। सनातन प्रीमियर लीग न सिर्फ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है बल्कि उनके भविष्य को भी निखारने का काम करता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि इंदौर में सनातन प्रीमियर लीग 12 से 15 मार्च तक चलेगा और कई राज्यों की टीमों ने इस आयोजन में भाग लिया है। जीतने वाली टीम को 31 लाख रुपये से अधिक के पुरस्कार मिलेंगे।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार