India Wins T20 World Cup: आक्रामक शैली के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने मैदान पर हर एक कोन पर शॉट लगाने की काबिलियत के चलते पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उनकी बेखौफ शैली और दबाव में शानदार प्रदर्शन उन्हें भारत के प्रमुख टी20 खिलाड़ियों में शामिल करता है।

Advertisement

कलाई का बेहतरीन इस्तेमाल करने वाले टीम इंडिया के 'मिस्टर 360 डिग्री' सूर्या टी20 क्रिकेट के विशेषज्ञ बल्लेबाज हैं। उनकी शानदार फील्डिंग और मानसिक मजबूती टीम के लिए बेहद मददगार साबित होती है।

14 सितंबर 1990 को जन्मे सूर्यकुमार यादव की जड़ें उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से जुड़ी हैं। गाजीपुर की गलियों में खेलते हुए सूर्या ने भारत के लिए खेलने का सपना देखा। जब 10 साल के थे, तो परिवार ने उन्हें मुंबई में ट्रेनिंग के लिए भेज दिया। सूर्यकुमार यादव ने वेंगसरकर एकेडमी में दाखिया लिया, जहां अपने कौशल को निखारा।

पिता अशोक कुमार यादव भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। नौकरी के चलते पिता परिवार समेत मुंबई आ बसे। परिवार ने सूर्या का भरपूर समर्थन किया। स्कूल की पढ़ाई से लेकर क्रिकेट की ट्रेनिंग तक पूरा ख्याल रखा गया।

सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करते रहे। करीब 10 साल तक घरेलू क्रिकेट में खुद को तपाने के बाद सूर्या को आखिरकार 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 क्रिकेट के साथ अंतरराष्ट्रीय डेब्यू का मौका मिला।

सूर्या को पहली पारी में बल्लेबाजी का मौका नहीं मिल सका, लेकिन अगले ही मैच में उन्होंने 31 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 57 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अपने तीसरे टी20 मुकाबले में सूर्या ने 17 गेंदों में 32 रन की पारी खेलकर भारत को 224/2 के विशाल स्कोर तक पहुंचाने में मदद की और टीम ने मैच 36 रन से अपने नाम करते हुए सीरीज जीती।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू से करीब 9 साल पहले ही सूर्या इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में डेब्यू कर चुके थे। आईपीएल 2012 में उन्हें मुंबई इंडियंस (एमआई) के लिए सिर्फ एक ही मैच खेलने का मौका मिल सका, जिसके बाद अगले सीजन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) से जुड़ गए।

उन्होंने केकेआर के लिए चार सीजन खेले, लेकिन फैंस को खासा प्रभावित नहीं कर सके। साल 2018 उनके आईपीएल करियर के लिए निर्णायक साबित हुआ, जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए वापसी करते हुए 14 मुकाबलों में 4 अर्धशतकों के साथ 512 रन कूट दिए।

अगले दो सीजन सूर्या ने इसी फ्रेंचाइजी के लिए 424 रन और 480 रन बनाए। आईपीएल 2023 में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 16 मुकाबलों में 43.21 की औसत के साथ 605 रन कूटे। इसी संस्करण में उन्हें पहली बार आईपीएल टीम की कप्तानी करने का मौका भी मिला। सूर्या ने आईपीएल करियर के 179 मुकाबलों में 33.68 की औसत के साथ 4,581 रन बनाए हैं। इस दौरान साल 2019 और 2020 का खिताब भी जीता।

सूर्यकुमार यादव ने नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी20 टीम की कमान संभाली। जुलाई 2024 में उन्हें रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय टी20 टीम का पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया गया। बतौर कप्तान सूर्या ने 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 1 शतक और 8 अर्धशतक के साथ 1,232 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया ने 42 मैच जीते और सिर्फ 8 मुकाबलों में हार का सामना किया।

सूर्या की कप्तानी में भारत ने 9 सीरीज खेलीं, जिसमें 8 जीती और 1 ड्रॉ रही। इसके अलावा, बतौर कप्तान सूर्या ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भी अपने नाम किया। इससे पहले टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी ओवर में सूर्यकुमार यादव ने डेविड मिलर का चमत्कारिक कैच लेकर मैच का पासा पलट दिया था। भारत ने यह फाइनल 7 रन से अपने नाम किया था। उनकी कप्तानी में भारत ने एशिया कप 2025 की ट्रॉफी जीती थी।

सूर्यकुमार यादव ने नवंबर 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टी20 टीम की कमान संभाली। जुलाई 2024 में उन्हें रोहित शर्मा के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद भारतीय टी20 टीम का पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया गया। बतौर कप्तान सूर्या ने 52 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले, जिसमें 1 शतक और 8 अर्धशतक के साथ 1,232 रन बनाए। इस दौरान टीम इंडिया ने 42 मैच जीते और सिर्फ 8 मुकाबलों में हार का सामना किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

सूर्या युवाओं के लिए मेहनत, धैर्य और आत्मविश्वास की मिसाल हैं, जिन्होंने लगातार संघर्ष और प्रदर्शन से अपनी पहचान बनाई है। उनका सफर सिखाता है कि प्रतिभा के साथ अनुशासन, निरंतर प्रयास और अवसर मिलने तक धैर्य रखना सफलता की कुंजी है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार