इकाना क्रिकेट स्टेडियम में ग्रुप ए के मुकाबले में केरल ने मुंबई को 15 रन से हरा दिया। केरल की जीत में दाएं हाथ के तेज गेंदबाज केएम आसिफ की अहम भूमिका रही। आसिफ ने 24 रन देकर 5 विकेट झटके।

Advertisement

केरल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। पारी की शुरुआत करने उतरे कप्तान संजू सैमसन के 28 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से बनाए 46 रन, विष्णु विनोद के 40 गेंद पर 43 रन, मोहम्मद अजहरुद्दीन के 25 गेंद पर 32 और शराफुद्दीन के 15 गेंद पर 35 रन की मदद से टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 178 रन बनाए।

Advertisement

मुंबई के लिए कप्तान शार्दुल ठाकुर, अथर्व अंकोलेकर, शम्स मुलानी, साइराज पाटिल और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट लिए।

179 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे महज 3 रन बनाकर शराफुद्दीन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 18 गेंद पर 32, सरफराज खान ने 40 गेंद पर 52 और सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर 32 रन बनाए, लेकिन निचले क्रम की असफलता ने मुंबई को विजयी लक्ष्य से दूर रखा। मुंबई 19.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई।

केरल की तरफ से केएल आसिफ ने 3.4 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट लिए। विग्नेश पुथुर ने 2, शराफुद्दीन, एम डी निधिश, और अब्दुल बासित ने 1-1 विकेट लिए।

179 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। फॉर्म में चल रहे सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे महज 3 रन बनाकर शराफुद्दीन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद अजिंक्य रहाणे ने 18 गेंद पर 32, सरफराज खान ने 40 गेंद पर 52 और सूर्यकुमार यादव ने 25 गेंद पर 32 रन बनाए, लेकिन निचले क्रम की असफलता ने मुंबई को विजयी लक्ष्य से दूर रखा। मुंबई 19.4 ओवर में 163 रन पर सिमट गई।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

केरल की पांचवें मैच में यह तीसरी जीत थी। इस जीत के साथ केरल के 12 अंक हो गए हैं। ग्रुप ए में केरल तीसरे स्थान पर है। 5 मैचों में 4 जीत के साथ मुंबई पहले और 5 मैचों में 4 जीत के साथ आंध्र की टीम दूसरे स्थान पर है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार