सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के अंतर्गत असम और ओडिशा के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शनिवार को मुकाबला खेला गया। इस मैच में रियान पराग की कप्तानी वाली असम को करारी हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

असम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। ओडिशा ने 4 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। ओडिशा की तरफ से सबसे ज्यादा 51 रन विकेटकीपर बल्लेबाज आशीर्वाद स्वेन ने बनाए। आशीर्वाद ने 28 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 51 रन की पारी खेली। वह नाबाद रहे। उनके साथ कप्तान बिपल्ब सामंत्रे 32 गेंद पर 43 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच 50 गेंदों में 96 रन की साझेदारी हुई। इस साझेदारी की बदौलत ही 75 पर 4 विकेट गंवा चुकी ओडिशा 171 तक पहुंच सकी।

Advertisement

असम के लिए अब्दुल अजीज कुरैशी ने 2, मुख्तार हुसैन और अविनव चौधरी ने 1-1 विकेट लिए।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की बल्लेबाजी ओडिशा की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बिखर गई। सुमित घडिगांवकर और रियान पराग ही दो अंकों में पहुंच सके। घडिगांवकर पारी की शुरुआत करने आए थे। वह 33 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रियान पराग 19 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए।

ओडिशा के कप्तान सामंत्रे ने 1 ओवर में 2 रन देकर 3 विकेट लिए। बादल बिस्वाल ने 4 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए। सौम्य रंजन लेंका, राजेश मोहंती, सर्बेश्वर मोहंती और प्रयास सिंह ने 1-1 विकेट लिए।

172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी असम की बल्लेबाजी ओडिशा की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बिखर गई। सुमित घडिगांवकर और रियान पराग ही दो अंकों में पहुंच सके। घडिगांवकर पारी की शुरुआत करने आए थे। वह 33 गेंद पर 2 छक्के और 2 चौकों की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं रियान पराग 19 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हुए।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जीत के बाद ग्रुप ए में ओडिशा चौथे स्थान पर पहुंच गई है। ओडिशा ने 6 मैचों में 3 जीत हासिल की है जबकि 3 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार