अफगानिस्तान क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज खेल रही है। गुरुवार को हरारे में खेले जा रहे पहले मैच में अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को जीत के लिए 181 रन का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान ने पहले विकेट के लिए 7.4 ओवर में 76 रन की मजबूत साझेदारी की। गुरबाज 25 गेंद पर 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 39 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के रूप में आउट होने से पहले जादरान ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वे 33 गेंद पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

सेदिकुल्लाह अटल ने 22 गेंद पर 25, अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 21 गेंद पर 27 और शाहीदुल्लाह ने 13 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 180 रन बनाए।

जिम्बाब्वे के लिए कप्तान सिकंदर रजा ने शानदार गेंदबाजी की। रजा ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया। ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। ब्रैड इवांस को 1 विकेट मिला।

सेदिकुल्लाह अटल ने 22 गेंद पर 25, अजमतुल्लाह ओमरजाई ने 21 गेंद पर 27 और शाहीदुल्लाह ने 13 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। इन पारियों की बदौलत अफगानिस्तान ने 6 विकेट पर 180 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

तीन मैचों की टी20 सीरीज से पहले अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेला था, जिसमें उसे पारी की हार का सामना करना पड़ा था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार