न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 14 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस सीरीज में काइल जैमीसन और ईश सोढ़ी की वापसी हुई है। दोनों देशों के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज 5-13 नवंबर के बीच खेली जाएगी।

Advertisement

काइल जैमीसन चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज नहीं खेल सके थे। वहीं, ईश सोढ़ी अक्टूबर की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने के बाद टी20 टीम में वापस लौटे हैं।

Advertisement

हेड कोच रॉब वाल्टर ने कहा, "काइल इस हफ्ते गेंदबाजी में वापस आ गए हैं। वहीं, ईश हमारे सर्वाधिक टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं। उनके कौशल, ऊर्जा और अनुभव को टीम में शामिल करना हमेशा अच्छा होता है।"

अनकैप्ड ऑलराउंडर नाथन स्मिथ को भी 14 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है, जो पिछले सीजन में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू और विदेशी सीरीज में खेलने के बाद अपना टी20 डेब्यू कर सकते हैं।

पिंडली में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल पाने वाले मैट हेनरी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे। अनुभवी केन विलियमसन टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अब वह इस टीम में नजर नहीं आएंगे।

फिन एलन (पैर), लॉकी फर्ग्यूसन (हैमस्ट्रिंग), एडम मिल्ने (टखना), ग्लेन फिलिप्स (ग्रोइन) और बेन सियर्स (हैमस्ट्रिंग) सभी अपनी-अपनी चोटों के कारण उपलब्ध नहीं रहे।

Advertisement

पिंडली में खिंचाव के कारण इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैच नहीं खेल पाने वाले मैट हेनरी वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर रहेंगे। अनुभवी केन विलियमसन टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में अब वह इस टीम में नजर नहीं आएंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

टी20 सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम : मिचेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉन्वे, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, जिमी नीशम, रचिन रवींद्र, टिम रॉबिन्सन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), नाथन स्मिथ, ईश सोढ़ी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार