World Cup Final: भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी20 मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली है।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंकाई टीम निर्धारित ओवरों में 9 विकेट खोकर सिर्फ 128 रन ही बना सकी।

Advertisement

इस टीम ने महज 2 के स्कोर पर विश्मी गुनारत्ने (1) का विकेट गंवा दिया था। यहां से हसिनी परेरा ने कप्तान चामरी अथापथु के साथ दूसरे विकेट के लिए 36 रन जुटाते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। कप्तान ने श्रीलंका के खाते में 31 रन का योगदान दिया।

हसिनी परेरा (22) ने हर्षिता समरविक्रमा के साथ तीसरे विकेट के लिए 44 रन जोड़ते हुए श्रीलंका के स्कोर को 82 रन तक पहुंचाया। हर्षिता समरविक्रमा (33) ने कविशा दिलहारी (14) के साथ चौथे विकेट के लिए 22 रन जुटाए। इस जोड़ी के टूटते ही विकेटों का पतझड़ लग गया।

भारत की तरफ से वैष्णवी शर्मा और श्री चरणी ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने 1-1 विकेट निकाला।

इसके जवाब में भारत ने 11.5 ओवरों में ही जीत हासिल कर ली। शेफाली वर्मा ने स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 3.1 ओवरों में 29 रन की साझेदारी की। मंधाना 11 गेंदों में 14 रन बनाकर आउट हुईं।

Advertisement

यहां से शेफाली वर्मा ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 58 रन जोड़ते हुए टीम को आसान जीत के करीब ला दिया। जेमिमा 15 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

यहां से शेफाली वर्मा ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ 41 रन की साझेदारी करते हुए भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। भारत को जीत के लिए महज 1 रन की दरकार थी, इसी बीच हरमनप्रीत (10) बोल्ड हो गईं। ऐसे में मुकाबले का अंतिम रन ऋचा घोष ने लिया। शेफाली 34 गेंदों में 69 रन बनाकर नाबाद रहीं। उनकी इस पारी में 12 बाउंड्री शामिल थीं।

यहां से शेफाली वर्मा ने जेमिमा रोड्रिग्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 27 गेंदों में 58 रन जोड़ते हुए टीम को आसान जीत के करीब ला दिया। जेमिमा 15 गेंदों में 1 छक्के और 4 चौकों के साथ 26 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

भारत ने श्रीलंका के विरुद्ध सीरीज के पहले मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया था। इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरे मुकाबले को भी अपने नाम किया है। अब दोनों देशों के बीच तिरुवनंतपुरम में 26 दिसंबर को तीसरा मैच खेला जाना है, जिसे जीतकर भारत सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार