Cricket World Cup: रविवार को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में जिम्बाब्वे को 8 विकेट से हराकर श्रीलंका ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। निर्णायक मुकाबले में श्रीलंका की जीत के हीरो कामिल मिशारा रहे।

Advertisement

जिम्बाब्वे ने श्रीलंका को जीत के लिए 192 रन का लक्ष्य दिया था। सलामी बल्लेबाजों पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस ने श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.2 ओवर में 58 रन जोड़े। मेंडिस 17 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए। इसके ठीक बाद 76 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में निसांका भी आउट हो गए। निसांका ने 20 गेंद पर 33 रन बनाए।

Advertisement

इसके बाद कामिल मिशारा और कुशाल परेरा ने श्रीलंका को और कोई झटका नहीं लगने दिया और नाबाद 117 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। श्रीलंका ने 17.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। मिशारा ने 43 गेंद पर 3 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 73 रन की पारी खेली। वहीं, परेरा 26 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके पहले श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। जिम्बाब्वे की तरफ से बल्लेबाजी अच्छी हुई थी और टीम ने 8 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे। विकेटकीपर बल्लेबाज मारुमनी ने 44 गेंद पर सर्वाधिक 51 रन बनाए। इसके अलावा सीन विलियम्स ने 11 गेंद पर 23, सिकंदर रजा ने 18 गेंद पर 28, रेयान बर्ल ने 15 गेंद पर 26 रन की पारी खेली। मारुमनी का स्ट्राइक रेट और बेहतर होता तो टीम 210 के आस-पास पहुंच सकती थी।

इसके बाद कामिल मिशारा और कुशाल परेरा ने श्रीलंका को और कोई झटका नहीं लगने दिया और नाबाद 117 रन की साझेदारी करते हुए टीम को 8 विकेट से जीत दिला दी। श्रीलंका ने 17.4 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 193 रन बनाए। मिशारा ने 43 गेंद पर 3 छक्के और 6 चौके लगाते हुए 73 रन की पारी खेली। वहीं, परेरा 26 गेंद पर 2 छक्के और 4 चौके की मदद से 46 रन बनाकर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

सीरीज का पहला मैच श्रीलंका ने जीता था, जबकि दूसरा मैच जिम्बाब्वे ने जीता था।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार