T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को अंतिम एकादश से बाहर करने की मांग उठ रही है। आइए इस टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
उल्लेखनीय है कि अभिषेक शर्मा के लिए यह टूर्नामेंट किसी बुरे सपने की तरह रहा है। अभिषेक 7 पारियों में कुल मिलाकर महज 89 रन ही बना सके हैं। अभिषेक ग्रुप स्टेज के तीनों ही मैचों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे। वहीं, सुपर-8 राउंड में सिर्फ जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अर्धशतकीय पारी खेली थी। सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ भी अभिषेक का बल्ला खामोश रहा था और वह 7 गेंदों में 9 रन ही बना सके थे। 0,0,0,15, 55, 10 और 9। यह टी20 वर्ल्ड कप में अभिषेक के स्कोर रहे हैं। जिस टूर्नामेंट में बाएं हाथ के बल्लेबाज को तुरुप का इक्का माना जा रहा था उसी टी20 विश्व कप में अभिषेक का बल्लेबाजी औसत 12.71 और स्ट्राइक रेट 130 का रहा है।
T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताबी मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले अभिषेक शर्मा और वरुण चक्रवर्ती को अंतिम एकादश से बाहर करने की मांग उठ रही है। आइए इस टूर्नामेंट में दोनों खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारतीय टीम ने कुल चौथी और लगातार दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल का टिकट हासिल किया है। वहीं, न्यूजीलैंड दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया के पास अहमदाबाद में इतिहास रचने का सुनहरा मौका होगा। टी20 विश्व कप में आज तक कोई भी टीम अपने खिताब का बचाव नहीं कर सकी है। इसके साथ ही कोई भी टीम अपने घर में खेलते हुए टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है।