T20 World Cup: इंग्लैंड ने गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में जारी सेमीफाइनल-2 में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। भारत की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है, जबकि इंग्लैंड ने रेहान की जगह जेमी ओवरटन को इस नॉकआउट मैच में शामिल किया है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम 8 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मैच खेलेगी।

Advertisement

टॉस जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा, "हम गेंदबाजी करेंगे। यह अच्छा विकेट लग रहा है, उम्मीद है कि हम बॉल से अच्छी शुरुआत कर पाएंगे। जाहिर है, उन्हें (भारतीय टीम) इस ग्राउंड पर हमसे अधिक अनुभव है। टी20 क्रिकेट में आपको कभी नहीं पता होता कि क्या होने वाला है। उम्मीद है कि हम उन्हें (भीड़ को) शांत रख पाएंगे। रेहान की जगह जेमी ओवरटन को मौका दिया गया है।"

Advertisement

दूसरी ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बैटिंग करने की सोच रहे थे। सेमीफाइनल एक बड़ा गेम है। यहां हवा भी चल रही है। हमें नहीं लगता कि यहां ज्यादा ओस होगी। यह एक अच्छी पिच लग रही है। हमारी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।"

इंग्लैंड की टीम लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेल रही है। ऐसा लगातार तीसरी बार है, जब सेमीफाइनल में इंग्लैंड और भारत की टीम आमने-सामने हैं। टी20 वर्ल्ड कप में भारत-इंग्लैंड के बीच अब तक कुल 5 मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 3 मैच जीते।

इस विश्व कप में भारत का सफर शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ एक ही मैच गंवाया है। यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को मात देकर भारत ने शान से सुपर-8 में प्रवेश किया। हालांकि, सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को शिकस्त देकर शीर्ष-4 में जगह बनाई।

दूसरी तरफ, इंग्लैंड ने नेपाल के विरुद्ध 4 रन के करीबी अंतर से जीत दर्ज की, लेकिन इसके बाद वेस्टइंडीज के हाथों 30 रन से हार झेलनी पड़ी। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड और इटली के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई, जहां श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

Advertisement

इस विश्व कप में भारत का सफर शानदार रहा है। टीम इंडिया ने अब तक सिर्फ एक ही मैच गंवाया है। यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड को मात देकर भारत ने शान से सुपर-8 में प्रवेश किया। हालांकि, सुपर-8 के अपने पहले ही मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। इसके बाद भारत ने जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज को शिकस्त देकर शीर्ष-4 में जगह बनाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन: फिलिप सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, जेमी ओवरटन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर और आदिल रशीद।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार