T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ हो रही है। खिताबी मुकाबला नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन के नाम फाइनल में शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। वह टी20 विश्व कप के फाइनल में संयुक्त रूप से सबसे महंगा ओवर फेंकने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने पहले ही ओवर में 24 रन खर्च किए। वह संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
लॉकी फर्ग्यूसन से पहले बेन स्टोक्स ने टी20 वर्ल्ड कप 2016 में 24 रन खर्च किए थे, जबकि अक्षर पटेल ने टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मुकाबले में 24 रन दिए थे। फर्ग्यूसन के इस ओवर में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने मिलकर दो चौके और 2 छक्के लगाए। फर्ग्यूसन लाइन एंड लेंथ से भटके हुए नजर आए और उन्होंने तीन वाइड भी डाली।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में लॉकी फर्ग्यूसन ने अपने पहले ही ओवर में 24 रन खर्च किए। वह संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप के खिताबी मुकाबले में सबसे महंगा ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले भारतीय टीम को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। फाइनल में टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी है, हालांकि न्यूजीलैंड ने अपने अंतिम एकादश में एक बदलाव किया है। कीवी टीम ने कोल मैककोन्ची की जगह पर जैकब डफी को शामिल किया है।