Prcatice Session Ahead: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच बुधवार को ईडन गार्डन्स में टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-1 खेला जाना है, जिसे जीतने वाली टीम 8 मार्च को खिताबी मुकाबले में उतरेगी।

Advertisement

दोनों ही टीमों का कैंपेन अब तक शानदार रहा है। ब्लैक कैप्स ने अपने सुपर 8 ग्रुप में दूसरा स्थान हासिल करके सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि साउथ अफ्रीका ने ग्रुप 1 में अपना दबदबा बनाया, जिसमें भारत और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत भी शामिल रही। यह टीम टूर्नामेंट में अब तक अजेय है।

Advertisement

अनुमान के मुताबिक, इस मुकाबले के दौरान बारिश की आशंका कम है। शहर में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है। 'एक्यूवेदर' के मुताबिक, शुरुआत में तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। शाम के समय तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है।

हालांकि, इस टूर्नामेंट में ईडन गार्डन्स पर खेले गए पिछले दो मैचों में पिचें काफी सपाट रही हैं। इसके अलावा अपेक्षाकृत छोटी बाउंड्री और बेहद तेज आउटफील्ड के चलते गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश न के बराबर है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 से अधिक के स्कोर को लक्ष्य बनाएगी।

जिस पिच पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का निर्णायक मैच खेला गया था, उसी पिच पर सेमीफाइनल-1 खेला जाएगा, इसलिए स्क्वायर बाउंड्री की दूरी लगभग बराबर है। एक बार फिर, सतह सूखी लग रही है। इस जगह पर पिछले 19 मुकाबलों में पहली पारी का औसत 162 रहा है, जबकि दूसरी पारी का स्कोर 143 रहा है।

हालांकि, इस टूर्नामेंट में ईडन गार्डन्स पर खेले गए पिछले दो मैचों में पिचें काफी सपाट रही हैं। इसके अलावा अपेक्षाकृत छोटी बाउंड्री और बेहद तेज आउटफील्ड के चलते गेंदबाजों के लिए गलती की गुंजाइश न के बराबर है। ऐसे में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 200 से अधिक के स्कोर को लक्ष्य बनाएगी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अगर 4 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला सेमीफाइनल पूरी तरह से बारिश की वजह से रद्द हो जाता है, तो खेल तय रिजर्व डे यानी 5 मार्च को ठीक वहीं से शुरू होगा, जहां से इसे रोका गया था। अगर मौसम की वजह से रिजर्व डे पर भी कोई खेल नहीं हो पाता है, तो अपने-अपने सुपर 8 ग्रुप में ऊपर रहने वाली टीम फाइनल में पहुंच जाएगी, जिसका फायदा साउथ अफ्रीका को होगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार