टी20 विश्व कप 2026 में ग्रुप सी का पहला मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच ईडन गार्डेन में खेला जा रहा है। स्कॉटलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड को जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य दिया है।

Advertisement

वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाजों ब्रैंडन किंग और शाई होप ने धीमी शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.2 ओवर में 54 रन जोड़े। कप्तान होप 22 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हुए। 58 के स्कोर पर दूसरे विकेट के रूप में किंग 30 गेंद पर 35 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

तीसरे विकेट के लिए शिमरोन हेटमायर और रोवमन पॉवेल के बीच 37 गेंद पर 81 रन की तेज साझेदारी हुई। पॉवेल 14 गेंद पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए।

हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए शरफेन रदरफोर्ड के साथ 21 गेंदों पर 36 रन की साझेदारी की। हेटमायर चौथे विकेट के रूप में 175 के स्कोर पर आउट हुए। हेटमायर ने 36 गेंदों पर 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 64 रन की तूफानी पारी खेली। हेटमायर ने अपना अर्धशतक 22 गेंदों पर पूरा किया। टी20 विश्व कप में किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा लगाया गया यह सबसे तेज अर्धशतक है। हेटमायर की इस अर्धशतकीय पारी के दम पर ही वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 तक पहुंच सकी।

रदरफोर्ड ने 13 गेंद पर 26 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड 3 गेंद पर 6 और मैथ्यू फोर्ड 2 गेंद पर 1 रन बनाकर नाबाद रहे।

हेटमायर ने चौथे विकेट के लिए शरफेन रदरफोर्ड के साथ 21 गेंदों पर 36 रन की साझेदारी की। हेटमायर चौथे विकेट के रूप में 175 के स्कोर पर आउट हुए। हेटमायर ने 36 गेंदों पर 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 64 रन की तूफानी पारी खेली। हेटमायर ने अपना अर्धशतक 22 गेंदों पर पूरा किया। टी20 विश्व कप में किसी भी वेस्टइंडीज के बल्लेबाज द्वारा लगाया गया यह सबसे तेज अर्धशतक है। हेटमायर की इस अर्धशतकीय पारी के दम पर ही वेस्टइंडीज 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 तक पहुंच सकी।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

बता दें कि स्कॉटलैंड शुरुआत में टी20 विश्व कप का हिस्सा नहीं था। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बहिष्कार के बाद आईसीसी ने उसकी जगह स्कॉटलैंड को ग्रुप सी में एंट्री दी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार