T20 World Cup: अफगानिस्तान ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 39वें मुकाबले में कनाडा को जीत के लिए 201 रन का टारगेट दिया है। अफगानिस्तान के सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 56 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन की नाबाद पारी खेली। दोनों ही टीमें खिताबी रेस से बाहर हैं। ऐसे में दोनों देश जीत के साथ अपने अभियान का अंत करना चाहेंगे।

Advertisement

अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले में 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने उसे दूसरे सुपर ओवर तक चले रोमांचक मैच में शिकस्त दी। अफगान टीम ने 16 फरवरी को यूएई के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल करते हुए इस विश्व कप में अपना खाता खोला था।

Advertisement

दूसरी ओर, कनाडा की टीम ने अब तक तीनों ही मैच गंवाए हैं। इस टीम को साउथ अफ्रीका ने 57 रन से मात दी थी, जिसके बाद यूएई ने 5 विकेट से हराया। कनाडा ने अपना तीसरा मैच न्यूजीलैंड के विरुद्ध 8 विकेट से गंवाया था।

गुरुवार को चेन्नई में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इस टीम को रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान (नाबाद 95) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवरों में 47 रन जुटाए। गुरबाज 20 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 49 के स्कोर पर गुलबदीन नायब (1) का विकेट भी खो दिया।

यहां से सेदिकुल्लाह अटल ने इब्राहिम जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 95 रन की साझेदारी की। सेदिकुल्लाह ने 32 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 44 रन की पारी खेली। उनके पवेलियन लौटने के बाद जादरान ने अजमतुल्लाह उमरजई (13) के साथ चौथे विकेट के लिए 31 रन जुटाते हुए टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। कनाडा की तरफ से जसकरण सिंह ने 52 रन देकर 3 विकेट निकाले, जबकि डिलन हेलिगर ने 1 विकेट अपने नाम किया।

गुरुवार को चेन्नई में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी अफगान टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 200 रन बनाए। इस टीम को रहमानुल्लाह गुरबाज और इब्राहिम जादरान (नाबाद 95) की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 5.3 ओवरों में 47 रन जुटाए। गुरबाज 20 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद टीम ने 49 के स्कोर पर गुलबदीन नायब (1) का विकेट भी खो दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

कनाडा की प्लेइंग इलेवन: युवराज सामरा, दिलप्रीत बाजवा (कप्तान), नवनीत धालीवाल, हर्ष ठाकर, निकोलस किर्टन, श्रेयस मोव्वा (विकेटकीपर), साद बिन जफर, डिलन हेलिगर, जसकरण सिंह, कलीम सना, अंश पटेल।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार