Raja Rohit Sharma: विश्व चैंपियन भारतीय टीम के सम्मान में पूरा हिंदुस्तान एकजुट है। बारबाडोस की धरती पर दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में हराकर रोहित ब्रिगेड ने तिरंगा लहराया था। गुरुवार को भारतीय टीम की वतन वापसी हुई। इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में क्या बच्चे-जवान, क्या बूढ़े... हर कोई हाथ में तिरंगा लिए 'हिंद' के चैंपियन की एक झलक के लिए सड़कों पर है।

Advertisement

तारीख 29 जून 2024... इस दिन टीम इंडिया ने सिर्फ एक मैच, टूर्नामेंट या ट्रॉफी नहीं जीती थी, बल्कि करोड़ों भारतीयों का 11 साल लंबा इंतजार खत्म किया था। नई दिल्ली से टीम इंडिया मुंबई पहुंची, जहां सड़कों पर लाखों फैंस जुटे थे। हर किसी को चैंपियंस का इंतजार था। मरीन ड्राइव पूरी तरह से खचाखच भरा हुआ था। इससे पहले यह नजारा 1983, 2007 और 2011 में दिखा था, लेकिन साल 2024 में फैंस का क्रेज क्रिकेट को लेकर और भी ज्यादा बढ़ चुका है।

Advertisement

Raja Rohit Sharma: विश्व चैंपियन भारतीय टीम के सम्मान में पूरा हिंदुस्तान एकजुट है। बारबाडोस की धरती पर दक्षिण अफ्रीका को टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल में हराकर रोहित ब्रिगेड ने तिरंगा लहराया था। गुरुवार को भारतीय टीम की वतन वापसी हुई। इस ऐतिहासिक जीत के जश्न में क्या बच्चे-जवान, क्या बूढ़े... हर कोई हाथ में तिरंगा लिए 'हिंद' के चैंपियन की एक झलक के लिए सड़कों पर है।

नरीमन प्वाइंट से विजय परेड की शुरुआत हुई। यहां से टीम की बस को वानखेड़े स्टेडियम जाना है। हालांकि देश से हर कोने से पहुंची भीड़ के चलते बस बहुत कम रफ्तार से चल रही है। यहां से वानखेड़े स्टेडियम का रास्ता एक किलोमीटर का है। भारतीय टीम इससे पहले गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंची थी, जहां दिन में टीम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीता है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार