Team India: भारतीय क्रिकेट टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में टी20 विश्व कप 2024 को जीतकर घर वापस आ चुकी है। दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद विजेता टीम मुंबई जाएगी और विजय परेड में हिस्सा लेगी। इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई में भी भारतीय टीम ने 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप जीता था।

Advertisement

2007 में भी भारतीय क्रिकेट टीम ने 'ओपन बस परेड' के जरिए अपनी जीत का जश्न मनाया था। तब, धोनी एंड कंपनी भी परेड के बाद वानखेड़े स्टेडियम में फैंस के सामने उपस्थित हुई थी। इस बार भी रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम में जाएगी। खास बात ये है कि बीसीसीआई ने फैंस के लिए स्टेडियम में प्रवेश को लेकर कोई शुल्क नहीं रखा है। 'पहले आओ, पहले पाओ' की तर्ज पर फैंस अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर सकते हैं।

Advertisement

इस बार देखने वाली बात होगी कि रोहित शर्मा भीड़ को संबोधित करते हुए क्या कहेंगे। 2007 में धोनी ने विश्व चैम्पियन बनने के बाद कहा था, "लोग कहते हैं मुंबई एक ऐसा शहर है, जो चलते ही रहता है, लेकिन आज हम मुंबई को एक ठहराव पर लेकर आए हैं।"

2007 में भारतीय टीम की बस परेड काफी लंबी रही थी, जो कई घंटे तक चली थी। टीम ने तब मुंबई एयरपोर्ट से वानखेड़े स्टेडियम तक का 25 किलोमीटर सफर तय किया था। लेकिन इस बार की चैम्पियन टीम का सफर छोटा रहेगा। हालांकि, फैंस को इस बात से खास फर्क नहीं पड़ता है और वे पूरे शहर से फैंस दक्षिण मुंबई में बड़े जश्न के लिए तैयार हैं।

इस बार देखने वाली बात होगी कि रोहित शर्मा भीड़ को संबोधित करते हुए क्या कहेंगे। 2007 में धोनी ने विश्व चैम्पियन बनने के बाद कहा था, "लोग कहते हैं मुंबई एक ऐसा शहर है, जो चलते ही रहता है, लेकिन आज हम मुंबई को एक ठहराव पर लेकर आए हैं।"

बता दें कि भारतीय टीम ने 11 साल बाद आईसीसी ट्रॉफी का सूखा समाप्त किया है। वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में हुए टी20 विश्व कप में भारतीय टीम अजेय रही और उन्होंने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को मात देकर दूसरी बार टी20 ट्रॉफी जीत ली। भारत ने इसके अलावा दो बार वनडे विश्व कप जीता है। एक बार 1983 में कपिल देव की कप्तानी और दूसरी बार 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में। इस प्रकार अब तक ये भारत की चौथी विश्व कप जीत है।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार