Team India: टी20 ट्रॉफी के साथ टीम इंडिया भारत लौट चुकी है। वतन लौटने पर पूरी टीम का भारत माता की जय और वंदे मातरम की गूंज से स्वागत हुआ। इस धूम के बीच टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा।

Advertisement

भारतीय टीम की यादगार जीत से देश में खुशी का माहौल है। बारबाडोस से टी20 ट्रॉफी जीतकर लौटी भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। यहां से टीम इंडिया ने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी। मुंबई में टीम इंडिया नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो के आयोजन में शामिल होगी और उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया है।

Advertisement

इस बीच जानकारी मिल रही है कि टी20 विश्व चैंपियन भारतीय टीम के मुंबई के चार खिलाड़ियों को शुक्रवार को महाराष्ट्र विधान भवन परिसर में सम्मानित किया जाएगा। कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे और यशस्वी जायसवाल भारत की टी20 विश्व कप टीम का हिस्सा थे। यह सभी मुंबई के रहने वाले हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी वहां मौजूद रहेंगे।

भारतीय टीम की यादगार जीत से देश में खुशी का माहौल है। बारबाडोस से टी20 ट्रॉफी जीतकर लौटी भारतीय टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने उनके आवास पर पहुंची। यहां से टीम इंडिया ने दिल्ली आईजीआई एयरपोर्ट से मुंबई के लिए उड़ान भरी। मुंबई में टीम इंडिया नरीमन प्वाइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक रोड शो के आयोजन में शामिल होगी और उसके बाद वानखेड़े स्टेडियम में उनके लिए सम्मान समारोह रखा गया है।

देश 29 जून 2024 की रात जश्न में डूब गया, देश में दिवाली जैसा माहौल छा गया था। दिलचस्प बात यह है कि इस बार भी रोहित-कोहली अपना इमोशंस कंट्रोल नहीं कर पाए, बस फर्क इस बात का था कि इस बार यह आंसू खुशी के थे। हर भारतीय इस जीत के जश्न में डूबा हुआ था, और अब जब भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ घर लौटी है, तो दिल्ली से लेकर मुंबई तक उनके भव्य स्वागत का इंतजाम किया गया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार