IND vs SL: गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाला पहला टेस्ट भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक होगा। शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में शनिवार (15 अगस्त) को टीम इंडिया अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की महज तीसरी टीम बनेगी। भारत से पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है।

क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 1,097 मैच खेले हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 882 मैचों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम ने अब तक 599 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस सूची में तीसरे नंबर पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 596 टेस्ट मैचों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है।

गाले में भारतीय टीम ने अब तक कुल 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, श्रीलंका की सरजमीं पर भारत ने कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान टीम को 9 मुकाबलों में जीत मिली है, तो 7 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 1,097 मैच खेले हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 882 मैचों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम ने अब तक 599 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस सूची में तीसरे नंबर पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 596 टेस्ट मैचों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है।

Also Read: LIVE Cricket Score

नंबर तीन की पोजीशन पर देवदत्त पडिक्कल ने वॉर्मअप मैच में 142 रनों की नाबाद पारी खेली थी। गेंदबाजी में कुलदीप, जडेजा और मानव सुथार की स्पिन जोड़ी श्रीलंकाई बल्लेबाजों की परीक्षा लेती नजर आएगी। तेज गेंदबाजी की कमान मोहम्मद सिराज के हाथों में होगी और उनका साथ प्रसिद्ध कृष्णा या गुरनूर बरार में से कोई एक देता हुआ दिखाई देगा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार