भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 में अपने अभियान का आगाज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ किया है। दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने यूएई को 9 विकेट से हराया।

Advertisement

महज 58 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक शर्मा शुरू ही आक्रामक नजर आए और उन्होंने पहली ही गेंद पर छक्का लगाकर धमाकेदार शुरुआत की। अभिषेक और गिल ने 3.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 48 रन की तेज साझेदारी की। इस स्कोर पर अभिषेक शर्मा 16 गेंद पर 3 छक्के और 2 चौके की मदद से 30 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। गिल 9 गेंद पर 20 जबकि सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। यूएई की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने पूरी तरह बिखर गई और 13.1 ओवर में मात्र 57 रन पर सिमट गई। टी20 अंतरराष्ट्रीय में यूएई का यह न्यूनतम स्कोर है।

तीसरे नंबर पर उतरे कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गिल के साथ मिलकर भारत को 9 विकेट से जीत दिला दी। भारत ने 4.3 ओवर में 1 विकेट पर 60 रन बनाकर मैच 9 विकेट से जीता। गिल 9 गेंद पर 20 जबकि सूर्या 2 गेंद पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत की तरफ से कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी की। बाएं हाथ के इस स्पिनर ने 2.1 ओवर में मात्र 7 रन देकर 4 विकेट लिए। ये कुलदीप की स्पिन का ही कमाल था कि यूएई 57 रन पर सिमट गई। इसके अलावा, ऑलराउंडर शिवम दुबे ने 2 ओवर में 4 रन देकर 3 विकेट लिए। बुमराह, अक्षर और वरुण चक्रवर्ती को 1-1 विकेट मिले। हार्दिक पांड्या एकमात्र ऐसे गेंदबाज रहे, जिन्हें विकेट नहीं मिल सका। हालांकि उन्होंने एक ओवर ही गेंदबाजी की।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार