थाईलैंड की नताया बूचाथम और रोसेनन कानोह ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। बूचाथम-कनोह के इस फैसले ने सभी को चौंकाया है।

Advertisement

39 वर्षीय ऑलराउंडर बूचाथम ने साल 2018 में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डेब्यू किया था। वह क्षेत्रीय और वैश्विक मंच पर थाईलैंड की महिला क्रिकेट टीम के उदय में प्रमुख खिलाड़ियों में शुमार रही हैं, जिन्होंने बाएं हाथ की टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज और एक भरोसेमंद ऑफ-स्पिनर के रूप में योगदान दिया है।

Advertisement

बूचाथम ने 13 वनडे मुकाबलों में 12 विकेट हासिल करने के साथ 165 रन बनाए। वहीं, 116 टी20 मुकाबलों में 10.89 की औसत के साथ 126 विकेट लेने के अलावा, 1,035 रन भी बनाए।

वह एक दशक से भी अधिक समय तक थाईलैंड महिला टीम की आधारशिला रहीं, उन्होंने आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स में टीम की सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 में उपस्थिति और कई एशिया कप अभियान शामिल हैं। वह हाल ही में आईसीसी इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम की सदस्य रही हैं।

बूचाथम ने एक भरोसेमंद ऑलराउंडर के रूप में अपनी पहचान बनाई, जिनके योगदान को थाईलैंड क्रिकेट कभी भूल नहीं सकता है।

वह एक दशक से भी अधिक समय तक थाईलैंड महिला टीम की आधारशिला रहीं, उन्होंने आईसीसी और एसीसी टूर्नामेंट्स में टीम की सफलताओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसमें ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2020 में उपस्थिति और कई एशिया कप अभियान शामिल हैं। वह हाल ही में आईसीसी इमर्जिंग नेशंस ट्रॉफी जीतने वाली टीम की सदस्य रही हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

19 दिसंबर 2025 को अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की अंतिम पारी खेलने वाली रोसेनन कानोह ने एसईए गेम्स विमेंस टी20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में मलेशिया के खिलाफ 21 रन की नाबाद बनाकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अहम योगदान दिया था। यह उनके अंततराष्ट्रीय करियर की सबसे बेहतरीन पारी भी थी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार