Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस (एमआई) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) दो ऐसी टीमें हैं जिनके पास 5-5 बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड है। फिलहाल ये दोनों ही टीमें बुरे दौर से गुजर रही हैं। सीएसके की बात फिर कभी, इस लेख में हम मुंबई इंडियंस की बात करेंगे जिसके लिए आईपीएल 2023 से विपक्षी टीमों का घरेलू मैदान किसी बुरे स्वप्न से कम नहीं रहा है।
आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से था। एमआई इस मैच के लिए आरआर के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी पहुंची थी। बारिश की वजह से मैच मात्र 11-11 ओवरों का हुआ। आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बता दिया कि एमआई उनके सामने कहीं नहीं है। टॉस गंवाने के बाद आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के 32 गेंदों पर नाबाद 77 और वैभव सूर्यवंशी के 14 गेंदों पर 39 रन की मदद से 3 विकेट पर 150 रन बनाए। एमआई 9 विकेट पर 123 रन बना सकी और मैच 27 रन से हार गई।
विपक्षी टीमों के घर में यह निराशाजनक प्रदर्शन एमआई के लिए अब नया नहीं रह गया है। आईपीएल 2023 से विपक्षी टीमों के घरेलू मैदान पर एमआई लगातार फिसड्डी साबित हो रही है। विपक्षी टीमों के मैदान एमआई के लिए बुरा सपना साबित हो रहे हैं। आईपीएल 2023 से आईपीएल 2026 में 7 अप्रैल को आरआर के खिलाफ हुए मैच तक एमआई ने कुल 25 मुकाबले विपक्षी टीमों के मैदान पर खेले हैं। इसमें 16 मैचों में एमआई को हार का सामना करना पड़ा है, जबकि 9 मैचों में जीत मिली है। पांच बार खिताब जीत चुकी मुंबई का 2023 से विपक्षी टीम के मैदान में जीत का प्रतिशत मात्र 36 है, जो किसी भी टीम के मुकाबले सबसे खराब है।
आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुंबई इंडियंस का सामना राजस्थान रॉयल्स (आरआर) से था। एमआई इस मैच के लिए आरआर के दूसरे होम ग्राउंड गुवाहाटी पहुंची थी। बारिश की वजह से मैच मात्र 11-11 ओवरों का हुआ। आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बता दिया कि एमआई उनके सामने कहीं नहीं है। टॉस गंवाने के बाद आरआर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवाल के 32 गेंदों पर नाबाद 77 और वैभव सूर्यवंशी के 14 गेंदों पर 39 रन की मदद से 3 विकेट पर 150 रन बनाए। एमआई 9 विकेट पर 123 रन बना सकी और मैच 27 रन से हार गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
आईपीएल 2026 में 3 मैचों में 2 हार और 1 जीत के साथ एमआई अंकतालिका में सातवें स्थान पर है।