Lucknow Super Giants: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने रविवार को इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ टीम को मिली 7 विकेट की जीत का श्रेय अपने गेंदबाजों को दिया। उन्होंने पावरप्ले और बीच के ओवरों में गेंदबाजों के अनुशासन को विपक्षी टीम को रोकने की मुख्य वजह बताया।

Advertisement

गिल ने टीम के सामूहिक प्रयास की तारीफ करते हुए कहा, "जिस तरह से हमने पावरप्ले में गेंदबाजी की वह बहुत प्रभावशाली थी। मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में गेंदबाजों ने जिस तरह से दबाव बनाए रखा वह भी जबरदस्त था। आप जानते हैं कि इससे मेरी जिंदगी बहुत आसान हो जाती है।" उन्होंने राशिद खान की विशेष तारीफ की और गुजरात टाइटंस के पक्ष में मैच का रुख बदलने की उनकी क्षमता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "जिस तरह से राशिद इस समय गेंदबाजी कर रहे हैं वह हर बार हमें मैच में वापस लाते हैं। जब भी कोई दूसरा गेंदबाज दबाव में होता है, तो वह हमारी मदद करते हैं। इसी कारण बतौर कप्तान मेरी जिंदगी बहुत आसान हो जाती है। वह विकेट लेते हैं, डॉट बॉल डालते हैं और उन्हें मारना बहुत मुश्किल होता है।"

Advertisement

गिल ने बुनियादी बातों पर टिके रहने के महत्व पर भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पहले छह ओवरों में सबसे मुश्किल काम सरल चीजों को करना होता है, क्योंकि कभी-कभी आप खेल में बहुत आगे निकल जाते हैं। इसलिए वापस आना और यह समझना जरूरी है कि इस समय मुझे कौन सी सरल चीजें सही तरीके से करनी हैं।"

गिल ने टीम के सामूहिक प्रयास की तारीफ करते हुए कहा, "जिस तरह से हमने पावरप्ले में गेंदबाजी की वह बहुत प्रभावशाली थी। मुझे लगता है कि बीच के ओवरों में गेंदबाजों ने जिस तरह से दबाव बनाए रखा वह भी जबरदस्त था। आप जानते हैं कि इससे मेरी जिंदगी बहुत आसान हो जाती है।" उन्होंने राशिद खान की विशेष तारीफ की और गुजरात टाइटंस के पक्ष में मैच का रुख बदलने की उनकी क्षमता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, "जिस तरह से राशिद इस समय गेंदबाजी कर रहे हैं वह हर बार हमें मैच में वापस लाते हैं। जब भी कोई दूसरा गेंदबाज दबाव में होता है, तो वह हमारी मदद करते हैं। इसी कारण बतौर कप्तान मेरी जिंदगी बहुत आसान हो जाती है। वह विकेट लेते हैं, डॉट बॉल डालते हैं और उन्हें मारना बहुत मुश्किल होता है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

गुजरात टाइटंस के कप्तान ने स्वीकार किया कि मैच के आखिरी ओवरों में टीम ने उम्मीद से थोड़े ज्यादा रन दिए। "हां, यह आसान नहीं था। मुझे लगता है कि आखिरी दो या तीन ओवरों में हमने थोड़े ज्यादा रन दिए, खासकर पारी के आखिर में। मुझे लगा कि हमने 10 रन ज्यादा दे दिए, जबकि उस समय खेल में हमारी स्थिति ऐसी थी कि उनके छह या सात विकेट गिर चुके थे। हालांकि, निश्चित रूप से पारी की शुरुआत में अगर हमें इस विकेट पर 160 रन मिलते, तो हम उसे खुशी-खुशी मान लेते।" गिल ने अपनी और जोस बटलर की फॉर्म और लगातार दूसरे मैच में अर्धशतकीय साझेदारी से काफी खुश नजर आए।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार