महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। गुरुवार को भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, जबकि साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से रौंदा। दोनों ही टीमें जीत के साथ अंतिम चार में पहुंचने की रेस में बनी हुई हैं।
भारतीय टीम के अब 4 मुकाबलों के बाद 6 प्वाइंट हो गए हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम ग्रुप ए की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। भारत को अब ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ना है। ऑस्ट्रेलिया टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही है और 4 मुकाबलों में 8 प्वाइंट के साथ पहले नंबर पर मौजूद है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। हरमनप्रीत की सेना अगर ऑस्ट्रेलिया को हराने में सफल रहती है, तो टीम को सीधा अंतिम चार का टिकट मिल जाएगा।
महिला टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप ए में सेमीफाइनल की रेस रोमांचक हो गई है। गुरुवार को भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 5 विकेट से हराया, जबकि साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड्स को 88 रनों से रौंदा। दोनों ही टीमें जीत के साथ अंतिम चार में पहुंचने की रेस में बनी हुई हैं।
Also Read: LIVE Cricket Score
बांग्लादेश भी अभी पूरी तरह से सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई है। हालांकि, बांग्लादेश को अंतिम चार में पहुंचने के लिए लगभग चमत्कार की दरकार होगी। बांग्लादेश को साउथ अफ्रीका को 100 से ज्यादा रनों के अंतर से हराना होगा। वहीं, यह भी दुआ करनी होगी कि भारत ऑस्ट्रेलिया से कम से कम 130 रनों के अंतर से हार जाए। बांग्लादेश के अभी 4 मुकाबलों में चार प्वाइंट हैं।