एशिया कप में रविवार को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को लेकर युजवेंद्र चहल के बचपन के कोच रणधीर सिंह ने बताया कि सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल मुकाबले में एक बार फिर सबकी निगाहें उन पर होंगी। उन्होंने इस मैच के लिए भारतीय टीम को मजबूत दावेदार बताया।

Advertisement

आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने बताया कि भारत के लिए यह मैच भावनात्मक रूप से भी महत्वपूर्ण है और मौजूदा फॉर्म को देखते हुए पाकिस्तान के पास भारत को टक्कर देने की क्षमता नहीं दिख रही।

Advertisement

रणधीर सिंह ने कहा कि अगर भारतीय टीम की तुलना करें तो पाकिस्तान के साथ कोई खास प्रतिस्पर्धा नजर नहीं आती। सुपर-4 और लीग स्टेज में भी हमने देखा कि पाकिस्तान की टीम भारत को चुनौती देने में नाकाम रही। हालांकि, टी20 क्रिकेट में कभी-कभी एक खिलाड़ी का शानदार प्रदर्शन मुकाबला बना देता है।

पिच की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि शाम को टॉस के समय पिच का व्यवहार देखना होगा। अगर पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल होगी, तो भारत के पास शानदार पेसर हैं। अगर टर्निंग ट्रैक मिला, तो हमारे तीनों स्पिनर बेहतरीन फॉर्म में हैं। मुझे नहीं लगता कि पिच की स्थिति से भारतीय टीम को कोई फर्क पड़ेगा।

रणधीर ने भारतीय टीम की रणनीति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि टीम टॉस से पहले रणनीति तैयार कर लेती है। टीमें दो घंटे पहले मैदान पर पहुंचकर पिच का मुआयना करती हैं और उसी के आधार पर रणनीति बनाती हैं।

उन्होंने सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा कि वह शानदार फॉर्म में हैं। वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनकी क्षमता पर कोई शक नहीं है।

Advertisement

रणधीर ने भारतीय टीम की रणनीति पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि टीम टॉस से पहले रणनीति तैयार कर लेती है। टीमें दो घंटे पहले मैदान पर पहुंचकर पिच का मुआयना करती हैं और उसी के आधार पर रणनीति बनाती हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

कोच का मानना है कि पाकिस्तान के खिलाफ भारत हर मोर्चे पर मजबूत दिखाई दे रहा है। भारत ने दो बार इस टूर्नामेंट में हराया है और भारतीय टीम फाइनल में भी तीसरी बार पाकिस्तान को हराएगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार