South Africa: भारत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रविवार को खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ टीम इंडिया ने पांच मुकाबलों की सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम महज 117 रन पर सिमट गई। इस टीम ने 44 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। यहां से कप्तान एडेन मार्करम ने पारी को संभालने की कोशिश की।

Advertisement

मार्करम ने 2 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। डोनोवन फरेरा ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, जबकि एनरिक नॉर्त्जे ने 12 रन जुटाए। इनके अलावा, कोई अन्य बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका।

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को 1-1 विकेट हाथ लगा।

इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। मेजबान टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.2 ओवरों में 60 रन की साझेदारी की।

अभिषेक 18 गेंदों में 3 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 35 रन बनाकर आउट हुए, जबकि गिल ने 28 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 25 रन और शिवम दुबे ने 10 रन की नाबाद पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई।

Advertisement

इसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। मेजबान टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 5.2 ओवरों में 60 रन की साझेदारी की।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने कटक में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले को 101 रन से अपने नाम किया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने न्यू चंडीगढ़ में आयोजित दूसरे मुकाबले को 51 रन से जीतकर सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली थी, लेकिन अब एक बार फिर बढ़त भारत के पास है। दोनों देशों के बीच टी20 सीरीज के शेष दो मुकाबले लखनऊ और अहमदाबाद में क्रमश: 17 दिसंबर और 19 दिसंबर को खेले जाने हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार