ENG vs PAK 3rd Test: इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ एजबेस्टन में जारी तीसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मेजबान टीम ने पहली पारी के आधार पर 320 रन की विशाल लीड हासिल की, जिसके बाद पाकिस्तान ने दिन की समाप्ति तक अपने 2 विकेट गंवा दिए। यहां से पाकिस्तानी टीम इंग्लैंड की पहली पारी से 268 रन पीछे है।

Advertisement

इंग्लैंड की निगाहें टेस्ट सीरीज के अंतिम मुकाबले को जीतकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने पर हैं। मेजबान टीम ने पहला मुकाबला पारी और 103 रन के अंतर से अपने नाम किया था, जिसके बाद इंग्लैंड ने दूसरा मुकाबला 103 रन से जीता।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तानी टीम पहली पारी में सिर्फ 133 रनों पर सिमट गई। इस टीम ने 48 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद सऊद शकील ने 43 रन और मोहम्मद अब्बास ने 21 रन की पारी खेलते हुए पाकिस्तान को जैसे-तैसे शतक के पार पहुंचाया। इनके अलावा, रजाउल्लाह (11) दहाई का आंकड़ा छूने वाले तीसरे बल्लेबाज रहे। इंग्लैंड के लिए जोश टंग ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि ओली रॉबिन्सन और जोफ्रा आर्चर ने 3-3 विकेट निकाले।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 453 रन बनाकर 320 रन की विशाल बढ़त हासिल कर ली। इस टीम ने 39 रन तक अपने 3 विकेट खो दिए थे, जिसके बाद हैरी ब्रूक ने एमिलियो के साथ चौथे विकेट के लिए 104 रन की साझेदारी की।

एमिलियो 9 चौकों के साथ 60 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद हैरी ब्रूक (75), डैन लॉरेंस (65), जेमी स्मिथ (69) और ओली रॉबिन्सन (50) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को 453 के स्कोर तक पहुंचाया।

पाकिस्तान के लिए रजाउल्लाह ने सर्वाधिक 4 विकेट हासिल किए, जबकि मोहम्मद अली और मोहम्मद इमरान रंधावा ने 2-2 विकेट चटकाए। मोहम्मद अब्बास को 1 विकेट हाथ लगा।

एमिलियो 9 चौकों के साथ 60 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद हैरी ब्रूक (75), डैन लॉरेंस (65), जेमी स्मिथ (69) और ओली रॉबिन्सन (50) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को 453 के स्कोर तक पहुंचाया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद शान मसूद ने अजान ओवैस के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 गेंदों में 52 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की। दिन की समाप्ति तक अजान 29 रन और शान मसूद 21 रन बनाकर नाबाद हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार