Gujarat Titans: मुंबई इंडियंस (एमआई) के हेड कोच महेला जयवर्धने ने गुजरात टाइटन्स (जीटी) के खिलाफ सोमवार को मिली 99 रनों की बड़ी जीत के बाद टीम के ऑलराउंड प्रदर्शन की तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने तिलक वर्मा की आईपीएल में पहली सेंचुरी को अब तक की सबसे बेहतरीन शतकीय पारी बताया।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर मुंबई इंडियंस 44 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए नमन धीर के साथ 52 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर उन्होंने 38 गेंदों में 81 रनों की शानदार साझेदारी निभाई, जिसके चलते मुंबई इंडियंस 199 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।
मुंबई इंडियंस द्वारा अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किए गए वीडियो में हेड कोच महेला जयवर्धने ने कहा, "हम मुश्किल में थे, लेकिन हमने खुद को उससे उबारा। हमने सब्र रखा और वह स्कोर (199/5) बनाने के लिए बहुत अच्छी बल्लेबाजी की।" उन्होंने शुरुआती झटकों के बाद मिडिल ऑर्डर के दिखाए गए धैर्य की ओर इशारा किया।
गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए एक समय पर मुंबई इंडियंस 44 के स्कोर पर 3 विकेट खोकर मुश्किल में नजर आ रही थी। हालांकि, इसके बाद तिलक वर्मा ने चौथे विकेट के लिए नमन धीर के साथ 52 रनों की साझेदारी निभाई। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर उन्होंने 38 गेंदों में 81 रनों की शानदार साझेदारी निभाई, जिसके चलते मुंबई इंडियंस 199 रनों के टोटल तक पहुंचने में सफल रही।
Also Read: LIVE Cricket Score
उन्होंने युवा तेज गेंदबाज कृष भगत के प्रयासों की तारीफ की। इसके साथ ही अश्विनी कुमार की गेंदबाजी को भी सराहा। उन्होंने कहा, "कृष (कृष भगत) ने शुरुआत में शानदार प्रयास किया। टीम में वापसी कर रहे अश्विनी का प्रदर्शन भी बहुत बढ़िया रहा।" जयवर्धने ने बड़ी जीत में फील्डिंग के रोल को भी अहम बताया। उन्होंने कहा कि टीम ने बड़े मैदान पर शायद सबसे बेहतरीन फील्डिंग करने का प्रयास किया।