भारत ने अंडर 19 एशिया कप 2025 के पांचवें मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 90 रन से शानदार जीत दर्ज की। रविवार को आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर खेले गए इस हाईवोल्टेज मैच में बारिश के चलते ओवरों में कटौती हुई।

Advertisement

बारिश की वजह से टॉस में देरी हुई और मुकाबले में 1-1 ओवर की कटौती करनी पड़ी। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 46.1 ओवरों में 240 रन पर सिमट गई।

Advertisement

कप्तान आयुष म्हात्रे ने वैभव सूर्यवंशी के साथ पहले विकेट के लिए 29 रन की साझेदारी की। वैभव महज 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद आयुष म्हात्रे ने आरोन जॉर्ज के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 49 रन जुटाए। कप्तान म्हात्रे 25 गेंदों में 3 छक्कों और 4 चौकों के साथ 38 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

यहां से आरोन जॉर्ज ने मोर्चा संभाला। उन्होंने 88 गेंदों में 85 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 12 चौके शामिल रहे, जबकि कनिष्क चौहान ने 46 रन टीम के खाते में जोड़े। अभिज्ञान कुंडू ने 22 रन बनाए।

विपक्षी टीम की तरफ से मोहम्मद सैयाम और अब्दुल सुभान ने 3-3 विकेट हासिल किए, जबकि निकब शफीक को 2 सफलताएं हाथ लगीं।

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 41.2 ओवरों में महज 150 रन पर सिमट गई।

Advertisement

पाकिस्तान के लिए हुजैफा एहसान ने 83 गेंदों में 2 छक्कों और 9 चौकों के साथ 70 रन बनाए, जबकि कप्तान फरहान यूसुफ ने 23 रन टीम के खाते में जोड़े। इनके अलावा, उस्मान खान ने 16 रन का योगदान दिया, लेकिन टीम को जीत के करीब भी लेकर नहीं जा सके।

इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 41.2 ओवरों में महज 150 रन पर सिमट गई।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया ने इससे पहले यूएई के खिलाफ 234 रन से जीत दर्ज की थी। शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर भारत ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर है। यह टीम 16 दिसंबर को मलेशिया से भिड़ेगी।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार