भारतीय अंडर-19 टीम ने एशिया कप में मलेशिया के सामने जीत के लिए 409 रन का विशाल लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू के दोहरे शतक की बदौलत 7 विकेट पर 408 रन बनाए।

Advertisement

मलेशिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही थी। टीम ने 47 के स्कोर पर कप्तान और सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे 14 और विहान मल्होत्रा का विकेट खो दिया। वैभव सूर्यवंशी 26 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुए। सूर्यवंशी 87 के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में आउट हुए। इसके बाद चौथे विकेट के लिए वेदांत त्रिवेदी और अभिज्ञान कुंडू ने 209 रन की साझेदारी की। वेदांत 106 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 90 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

इसके बाद अभिज्ञान ने अकेले दम मोर्चा संभाला और 125 गेंद पर 9 छक्के और 17 चौकों की मदद से 209 रन बनाकर नाबाद लौटे। उन्होंने 121 गेंदों पर अपना दोहरा शतक पूरा किया।

अभिज्ञान कुंडू की यह पारी अंडर-19 एशिया कप की सबसे बड़ी पारी है। कुंडू ने अपनी पारी के दौरान पाकिस्तान के समीर मिन्हास 177, और भारत के वैभव सूर्यवंशी 171 को पीछे छोड़ा। अभिज्ञान अंडर-19 एशिया कप के 36 साल के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

अपनी इस पारी की बदौलत अभिज्ञान मौजूदा टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर हो गए हैं। उनके 3 मैचों की 3 पारियों में 265 रन हो गए हैं।

अभिज्ञान कुंडू की यह पारी अंडर-19 एशिया कप की सबसे बड़ी पारी है। कुंडू ने अपनी पारी के दौरान पाकिस्तान के समीर मिन्हास 177, और भारत के वैभव सूर्यवंशी 171 को पीछे छोड़ा। अभिज्ञान अंडर-19 एशिया कप के 36 साल के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

इस मैच में भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद की जा रही थी। म्हात्रे फ्लॉप रहे, जबकि सूर्यवंशी अर्धशतक लगाकर आउट हो गए, लेकिन इस मैच ने अभिज्ञान के रूप में भारतीय क्रिकेट को एक नया सितारा दे दिया है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार