भारत ने आईसीसी एकेडमी ग्राउंड पर शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल-1 में श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करते हुए मेंस अंडर 19 एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। खिताबी मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया का सामना इसी मैदान पर पाकिस्तान से होगा।

Advertisement

बारिश के बाद गीली आउटफील्ड के चलते इस मैच में 30-30 ओवरों की कटौती की गई थी। भारत ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 138 रन बनाए।

Advertisement

श्रीलंकाई टीम की तरफ से चामिका हीनातिगला ने 38 गेंदों में 42 रन बनाए, जबकि कप्तान विमथ दिनसारा ने 29 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। इनके अलावा, सेठमिका सेनेविरत्ने ने 30 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

भारत की ओर से हेनिल पटेल और कनिष्क चौहान ने 2-2 विकेट निकाले, जबकि किशन कुमार सिंह, दीपेश देवेंद्रन और खिलन पटेल ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इसके जवाब में टीम इंडिया ने 18 ओवरों में 8 विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। भारतीय टीम 25 के स्कोर तक सलामी जोड़ी का विकेट गंवा चुकी थी। यहां से आरोन जॉर्ज (नाबाद 58) ने विहान मल्होत्रा (नाबाद 61) के साथ तीसरे विकेट के लिए 87 गेंदों में 114 रन की अटूट साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाई। बांग्लादेश की तरफ से दोनों विकेट रसिथ निमसारो के हाथ लगे।

दूसरी ओर, दे सेवेंस स्टेडियम में खेले गए सेमीफाइनल 2 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 8 विकेट से मात दी। बारिश के प्रभावित इस मुकाबले में 23-23 ओवरों की कटौती की गई थी।

Advertisement

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 26.3 ओवरों में 121 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए समीउन बसीर रतुल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि कप्तान अजीजुल तमीम ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

पाकिस्तान की तरफ से अब्दुल सुभान ने 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि हुजैफा एहसान ने 2 विकेट निकाले।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम 26.3 ओवरों में 121 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए समीउन बसीर रतुल ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, जबकि कप्तान अजीजुल तमीम ने 20 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

उस्मान खान ने समीर मिन्हास के साथ दूसरे विकेट के लिए 85 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूती दी। उस्मान 27 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद समीर ने अहमद हुसैन के साथ तीसरे विकेट के लिए 36 रन की अटूट साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को आसान जीत दिलाई। समीर 57 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 69 रन बनाकर नाबाद रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार