आगरा में आयोजित यूपी टी20 लीग के प्लेयर ऑक्शन के बाद काशी रुद्रास ने चौथे सीजन के लिए अपनी टीम को अंतिम रूप दे दिया है। मौजूदा चैंपियन टीम ने अपने खिताब के बचाव की तैयारी के तहत पहले से मौजूद मजबूत कोर टीम के साथ छह नए खिलाड़ियों को जोड़कर अपने स्क्वाड को और मजबूत बनाया है।
ऑक्शन से पहले 12 खिलाड़ियों को बरकरार रखने के बाद, काशी रुद्रास ने आगामी सीजन के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम पूरी करने के लिए मोहम्मद शारिम, वैभव चौधरी, विजय यादव, विराट जायसवाल, मानव सिंधु और साहब युवराज सिंह को शामिल किया। काशी रुद्रास ने सबसे ज्यादा रकम ऑलराउंडर मोहम्मद शारिम के लिए खर्च की और उन्हें 17.50 लाख रुपये में खरीदा।
गेंदबाज वैभव चौधरी, ऑलराउंडर विजय यादव और विराट जायसवाल, साथ ही बल्लेबाज मानव सिंधु और साहब युवराज सिंह के आने से टीम और दमदार हुई है, जिससे मौजूदा चैंपियन को हर विभाग में अतिरिक्त मजबूती मिली है। ऑक्शन के बाद बात करते हुए काशी रुद्रास के प्रतिनिधि सुखविंदर सिंह ने कहा, "हम वह ताकत हासिल करने में सफल रहे हैं जो हम चाहते थे और ऑक्शन में जाने से पहले हमने जो योजना बनाई थी, उसे पूरा किया। हर सीजन नई चुनौतियां लेकर आता है और भले ही हम दो बार खिताब जीतने में भाग्यशाली रहे हैं, पर हमें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। यह मेहनती खिलाड़ियों का समूह है और हम यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि वे एक ग्रुप के तौर पर क्या हासिल कर सकते हैं।"
ऑक्शन से पहले 12 खिलाड़ियों को बरकरार रखने के बाद, काशी रुद्रास ने आगामी सीजन के लिए अपनी 18 सदस्यीय टीम पूरी करने के लिए मोहम्मद शारिम, वैभव चौधरी, विजय यादव, विराट जायसवाल, मानव सिंधु और साहब युवराज सिंह को शामिल किया। काशी रुद्रास ने सबसे ज्यादा रकम ऑलराउंडर मोहम्मद शारिम के लिए खर्च की और उन्हें 17.50 लाख रुपये में खरीदा।
Also Read: LIVE Cricket Score
काशी रुद्रास का फुल स्क्वॉड: करन शर्मा (कप्तान), अभिषेक गोस्वामी, उपेन्द्र यादव, अटल बिहारी राय, शुभम चौबे, कार्तिक यादव, सुनील कुमार, सक्षम राय, उवैस अहमद, ऋषभ राजपूत, दीपांशु यादव, अर्नव बलियान, मोहम्मद शरीम, वैभव चौधरी, विजय यादव, विराट जयसवाल, मानव सिंधु और साहब युवराज सिंह।