उत्तराखंड प्रीमियर लीग (यूपीएल) का तीसरा सीजन 21 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच खेला जाएगा। सभी मुकाबले राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे, जहां राज्य के बेहतरीन पुरुष और महिला क्रिकेटर हिस्सा लेंगे।

Advertisement

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) के तहत आयोजित होने वाली यूपीएल 2026 राज्य भर के खिलाड़ियों को अपनी काबिलियत दिखाने के लिए एक और प्रतिस्पर्धी मंच देगा।

पुरुषों की प्रतियोगिता में देहरादून वॉरियर्स, यूएसएन इंडियंस, हरिद्वार एल्मास, टिहरी टाइटन्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स, पिथौरागढ़ हरिकेंस और नैनीताल टाइगर्स शामिल होंगे। वहीं, महिलाओं की प्रतियोगिता में मसूरी क्वीन्स, बागेश्वर एरियल, पिथौरागढ़ हरिकेंस और देहरादून वॉरियर्स शामिल होंगी।

टूर्नामेंट के लिए चार महिला आइकॉन खिलाड़ियों के नामों का भी ऐलान किया गया है, जिनमें प्रेमा रावत, राघवी बिष्ट, नंदनी कश्यप और श्वेता वर्मा शामिल हैं।

उत्तराखंड प्रीमियर लीग राज्य की मुख्य टी20 प्रतियोगिता के तौर पर उभरी है, जिससे प्रतिभावान क्रिकेटर्स को एक पेशेवर माहौल में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिलता है।

यह लीग आईपीएल ऑक्शन साइकल से पहले आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी टी20 काबिलियत दिखाने और ज्यादा लोगों का ध्यान खींचने का मंच मिलता है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व उपाध्यक्ष और सीएयू के पूर्व सेक्रेटरी महीम वर्मा ने कहा कि यह लीग खिलाड़ियों को आईपीएल ऑक्शन के समय से पहले अपनी पहचान बनाने का मौका देती है।

यह लीग आईपीएल ऑक्शन साइकल से पहले आयोजित की जा रही है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी टी20 काबिलियत दिखाने और ज्यादा लोगों का ध्यान खींचने का मंच मिलता है।

Also Read: LIVE Cricket Score

उत्तराखंड प्रीमियर लीग के अध्यक्ष सुनील जोशी ने कहा, "यूपीएल का उद्देश्य उत्तराखंड के क्रिकेटर्स के लिए मौके बनाना है। पहले दो सीजन ने राज्य में मौजूद टैलेंट की झलक दिखाई है, और यूपीएल 2026 खिलाड़ियों को परफॉर्म करने, पहचान बनाने और सबसे उच्च स्तर पर मौके पाने के लिए एक और प्रतिस्पर्धी मंच देगा।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार