First T20I Match: भारत के पूर्व बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले से पहले भारत के टॉप ऑर्डर को लेकर हो रही चर्चा पर बात की। पुजारा ने साफ किया कि उन्हें नहीं लगता कि वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए संजू सैमसन को ड्रॉप करना चाहिए।

Advertisement

पुजारा ने कहा कि टीम में सैमसन की जगह को लेकर लगातार अटकलें लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज को और मौके मिलने चाहिए। पूर्व बल्लेबाज ने 'जियोस्टार' पर कहा, “मुझे लगता है कि भारत को संजू सैमसन के साथ बने रहना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई दबाव महसूस करना चाहिए। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खुद को साबित किया है और उनके पास जिस तरह का टैलेंट है, उसे देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए।”

Advertisement

हालांकि पुजारा ने माना कि वैभव सूर्यवंशी ने मौका कमाया है। उन्होंने कहा कि 15 वर्षीय बल्लेबाज को भारत के जमे-जमाए टॉप ऑर्डर को बिगाड़ने की कीमत पर प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा, "अगर वैभव को खेलना है, तो उन्हें खेलना चाहिए, लेकिन किसी को ड्रॉप करके नहीं, बल्कि किसी को आराम देकर। अगर आप उन्हें मौका देना चाहते हैं, तो ठीक है। हालांकि, आपको भारत के टॉप तीन खिलाड़ी में से किसी को भी ड्रॉप नहीं करना चाहिए, चाहे वह संजू हो, अभिषेक हो या ईशान किशन। इसके बावजूद, वैभव एक मौके के हकदार हैं, और उन्हें मौका मिलेगा।"

पुजारा ने कहा कि टीम में सैमसन की जगह को लेकर लगातार अटकलें लगाना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि विकेटकीपर बल्लेबाज को और मौके मिलने चाहिए। पूर्व बल्लेबाज ने 'जियोस्टार' पर कहा, “मुझे लगता है कि भारत को संजू सैमसन के साथ बने रहना चाहिए। मुझे नहीं लगता कि उन्हें कोई दबाव महसूस करना चाहिए। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में खुद को साबित किया है और उनके पास जिस तरह का टैलेंट है, उसे देखते हुए उन्हें प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए।”

Also Read: LIVE Cricket Score

पुजारा ने अय्यर को मैच की स्थिति के हिसाब से अपनी पारी को आगे बढ़ाने का श्रेय भी दिया। उन्होंने कहा, “अभिषेक ने अच्छी पारी खेली, लेकिन श्रेयस के लिए एक छोर संभाले रखना और अपना समय लेना जरूरी था। एक बार जब वह सेट हो गए, तो उन्होंने कुछ अच्छे शॉट खेले। अगर आप 20 ओवर के आखिर में उनकी इनिंग देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि एक कैप्टन के तौर पर आपने अपना काम किया है। आपने अपनी टीम को बहुत मजबूत स्थिति में पहुंचाया है। यह श्रेयस की एक कप्तान और एक बल्लेबाज, दोनों के तौर पर एक परफेक्ट पारी थी।”

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार