South Africa: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी, जिसके लिए पंजाब ने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस टीम में शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह जैसे स्टार खिलाड़ियों को स्थान दिया गया है। फिलहाल कप्तान के नाम की घोषणा नहीं हुई है।

Advertisement

भारत 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के विरुद्ध वनडे और टी20 मुकाबलों की सीरीज खेलेगा। ऐसे में यह तय नहीं है कि गिल, अभिषेक और अर्शदीप की उपलब्धता कितनी होगी।

Advertisement

शुभमन गिल को टी20 वर्ल्ड कप 2026 और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में स्थान नहीं दिया गया है। हालांकि, अभिषेक और अर्शदीप इस टी20 टीम का हिस्सा हैं।

इन तीन खिलाड़ियों के अलावा, पंजाब ने प्रभसिमरन सिंह, नमन धीर, अनमोलप्रीत सिंह, रमनदीप सिंह, सनवीर सिंह और हरप्रीत बरार सहित पावर-हिटर और ऑलराउंडर्स का एक मजबूत ग्रुप चुना है। गुरनूर बरार और कृष भगत तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभालेंगे।

पंजाब को पिछले सीजन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। यह टीम अपने सभी लीग मैच जयपुर में खेलेगी। यह टीम 24 दिसंबर को महाराष्ट्र से भिड़ेगी, जिसके बाद 26 दिसंबर को अगले मुकाबले में उसके सामने छत्तीसगढ़ की टीम होगी। 29 दिसंबर को पंजाब का सामना उत्तराखंड से होगा, जबकि 31 दिसंबर को यह टीम हिमाचल प्रदेश का सामना करेगी।

अगले साल 3 जनवरी को पंजाब का सामना सिक्किम से होगा, जबकि 6 जनवरी को यह टीम गोवा से भिड़ेगी। 8 जनवरी को मुंबई की टीम से उसका सामना होगा। पंजाब की टीम अपने सभी 7 लीग मैच जयपुर में खेलेगी।

Advertisement

पंजाब को पिछले सीजन के क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। यह टीम अपने सभी लीग मैच जयपुर में खेलेगी। यह टीम 24 दिसंबर को महाराष्ट्र से भिड़ेगी, जिसके बाद 26 दिसंबर को अगले मुकाबले में उसके सामने छत्तीसगढ़ की टीम होगी। 29 दिसंबर को पंजाब का सामना उत्तराखंड से होगा, जबकि 31 दिसंबर को यह टीम हिमाचल प्रदेश का सामना करेगी।

Also Read: LIVE Cricket Score

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम: शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), हरनूर पन्नू, अनमोलप्रीत सिंह, उदय सहारन, नमन धीर, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), सनवीर सिंह, रमनदीप सिंह, जशनप्रीत सिंह, गुरनूर बरार, हरप्रीत बरार, रघु शर्मा, कृष भगत, गौरव चौधरी, सुखदीप बाजवा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार