विजय हजारे ट्रॉफी एलीट 2025-26 के क्वार्टर फाइनल में जीत के साथ पंजाब और विदर्भ ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। अब ये टीमें 15 और 16 जनवरी को अपने-अपने सेमीफाइनल मैच खेलेंगी।

Advertisement

15 जनवरी को सेमीफाइनल-1 में विदर्भ का सामना कर्नाटक से होगा। यह मैच बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेला जाना है। सेमीफाइनल-2 16 जनवरी को खेला जाएगा। बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में पंजाब का सामना सौराष्ट्र से होगा।

Advertisement

मंगलवार को बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेले गए क्वार्टर फाइनल-3 में पंजाब ने मध्य प्रदेश के खिलाफ 183 रन से शानदार जीत दर्ज की।

टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 345 रन बनाए। इस टीम को सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। हरनूर सिंह ने प्रभसिमरन सिंह के साथ 21.2 ओवरों में 116 रन की साझेदारी की।

हरनूर 71 गेंदों में 8 बाउंड्री के साथ 51 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद प्रभसिमरन सिंह ने अनमोलप्रीत सिंह के साथ दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े।

अनमोलप्रीत 62 गेंदों में 2 छक्कों और 8 चौकों के साथ 70 रन बनाकर आउट हुए, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 88 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।

Advertisement

इनके अलावा, नेहल वढेरा ने 56 रन बनाए, जबकि रमनदीप सिंह ने 24 रन की नाबाद पारी खेली। नमन धीर ने 23 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से त्रिपुरेश सिंह और वेंकटेश अय्यर ने 2-2 विकेट निकाले।

इसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 31.2 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। इस टीम से रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि त्रिपुरेश सिंह ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। शुभम शर्मा ने 24 रन बनाए।

बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-2 में खेले गए क्वार्टर फाइनल-4 में विदर्भ ने दिल्ली के खिलाफ 76 रन से जीत दर्ज की।

Advertisement

इसके जवाब में मध्य प्रदेश की टीम 31.2 ओवरों में महज 162 रन पर सिमट गई। इस टीम से रजत पाटीदार ने सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि त्रिपुरेश सिंह ने 31 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। शुभम शर्मा ने 24 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में दिल्ली 45.1 ओवरों में महज 224 रन पर सिमट गई। दिल्ली के लिए अनुज रावत ने सर्वाधिक 66 रन बनाए, जबकि वैभव कांडपाल और प्रियांश आर्या ने 28-28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार