गुरु रमाकांत आचरेकर ने भारतीय क्रिकेट को कई नामचीन सितारे दिए हैं। इसमें सबसे चमकदार सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली का माना जाता है। सचिन ने तो अपनी प्रतिभा और क्षमता का पूर्ण उपयोग अपने करियर के दौरान किया और अपनी उपलब्धियों की बदौलत 'क्रिकेट के भगवान' कहे जाते हैं। आलोचकों और क्रिकेट विशेषज्ञों के मुताबिक विनोद कांबली की प्रतिभा तेंदुलकर से ज्यादा थी, लेकिन वे अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके और असाधारण तरीके से शुरू हुए उनके करियर का अंत निराशाजनक रहा।

Advertisement

विनोद कांबली का जन्म 18 जनवरी 1972 को मुंबई में हुआ था। उनका करियर सचिन के समानांतर ही था। बचपन से ही भारत के लिए खेलने का सपना देखने वाले विनोद कांबली पहली बार तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने सचिन तेंदुलकर के साथ स्कूल क्रिकेट में इतिहास रच दिया। शारदाश्रम विद्यामंदिर के लिए दोनों ने 664 रन की नाबाद साझेदारी की थी, जो आज भी एक रिकॉर्ड है।

Advertisement

कांबली की टाइमिंग और बल्लेबाजी के बेखौफ अंदाज ने उन्हें जल्द ही घरेलू क्रिकेट में बड़ी पहचान दी थी। घरेलू क्रिकेट की सफलता के बाद कांबली ने 1993 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया। अपने दूसरे ही टेस्ट में मुंबई में उन्होंने 224 रन की शानदार पारी खेली। दिल्ली में जिम्बाब्वे के खिलाफ 227 रन बनाए। इन दो पारियों के दम पर वह सबसे तेज 1,000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। इस प्रदर्शन के बाद कांबली को भारत का अगला महानतम बल्लेबाज माना जाने लगा था, लेकिन वे अपनी शुरुआती सफलता को बरकरार नहीं रख सके और उसे बनाए रखने के लिए शायद जरूरी समर्पण नहीं दिखा सके।

समय के साथ उनकी कमजोरियां भी सामने आने लगीं। विदेशी पिचों पर तेज और उछाल वाली गेंदबाजी के खिलाफ उन्हें परेशानी हुई। चोटें, फिटनेस और टेम्परामेंट से जुड़े सवालों ने भी उनके करियर को प्रभावित किया। मैदान के बाहर अपनी लाइफस्टाइल और विवादों की वजह से वे चर्चा में रहे, जिसने उनके करियर को प्रभावित किया।

निराशाजनक प्रदर्शन के बाद कांबली को टीम से ड्रॉप कर दिया गया और एक बड़ी संभावना वाले करियर का निराशाजनक अंत हो गया।

समय के साथ उनकी कमजोरियां भी सामने आने लगीं। विदेशी पिचों पर तेज और उछाल वाली गेंदबाजी के खिलाफ उन्हें परेशानी हुई। चोटें, फिटनेस और टेम्परामेंट से जुड़े सवालों ने भी उनके करियर को प्रभावित किया। मैदान के बाहर अपनी लाइफस्टाइल और विवादों की वजह से वे चर्चा में रहे, जिसने उनके करियर को प्रभावित किया।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

वर्तमान में कांबली आर्थिक और शारीरिक परेशानी से गुजर रहे हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार