भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में विराट कोहली ने वनडे में फिर से अपनी बादशाहत दिखाते हुए शतक लगा दिया है। कोहली के वनडे करियर का यह 52वां शतक है। उन्होंने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

Advertisement

कोहली 120 गेंद पर 7 छक्के और 11 चौके की मदद से 135 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

विराट कोहली ने इस शतक के साथ दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32वें मैच की 30वीं पारी में अपना छठा शतक लगाया, वे 8 अर्धशतक भी लगा चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में कोहली के अब 1,639 रन हो गए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 160 रन है।

विराट ने सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। सचिन और वॉर्नर दोनों ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-5 शतक लगाए हैं।

सचिन ने 1991 से 2011 के बीच 57 मैचों की 57 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतक लगाते हुए 2,001 रन बनाए। वनडे करियर की तेंदुलकर की सर्वश्रेष्ठ पारी (नाबाद 200) भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ही आई थी। सचिन का ये दोहरा शतक अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का पहला दोहरा शतक था।

विराट ने सचिन तेंदुलकर और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को पीछे छोड़ा। सचिन और वॉर्नर दोनों ने वनडे में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 5-5 शतक लगाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

विराट कोहली वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद सचिन तेंदुलकर (49 शतक) और रोहित शर्मा (33 शतक) का स्थान है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार