न्यूजीलैंड के खिलाफ आग उगलता है विराट कोहली का बल्ला, रोहित शर्मा भी कम नहीं, देखें दोनों का रिकॉर्ड

Updated: Sat, Jan 10 2026 16:16 IST
Image Source: IANS
ODI Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में रविवार को खेला जाएगा। पिछली सीरीज में दक्षिण अफ्रीका को धूल चटाने वाली भारतीय टीम पहला मैच जीत सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरेगी।

कप्तान शुभमन गिल इंजरी से रिकवरी के बाद फिर से मैदान पर वापसी कर रहे हैं। कप्तानी के साथ उनकी बल्लेबाजी पर भी नजर रहेगी, लेकिन भारतीय क्रिकेट फैंस को एक बार फिर रोहित शर्मा और विराट कोहली की धमाकेदार पारियों का इंतजार है। आइए देखते हैं कि रोहित शर्मा और विराट कोहली का न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में कैसा प्रदर्शन रहा है।

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 से 2025 के बीच 31 वनडे की 29 पारियों में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 1,073 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 147 है। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था। इस मैच में उन्होंने 76 रन की पारी खेल भारत को चैंपियन बनाया था।

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज में रोहित शर्मा बिल्कुल अलग अंदाज में दिखे हैं। उनकी फॉर्म और फिटनेस में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रोहित की फॉर्म पहले भी उनके साथ थी, लेकिन वे शुरुआती ओवरों में तेज खेलने की कोशिश करते थे। बदलाव यह है कि रोहित अब 2019 वाले रोहित नजर आ रहे हैं, जो लंबी पारियां खेलने के लिए मशहूर थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भी रोहित से ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका वाली सीरीज के दौरान दिखी फॉर्म की उम्मीद रहेगी।

रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 से 2025 के बीच 31 वनडे की 29 पारियों में 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाते हुए 1,073 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 147 है। रोहित ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी वनडे खेला था। इस मैच में उन्होंने 76 रन की पारी खेल भारत को चैंपियन बनाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

रोहित और विराट की फॉर्म को देखते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए सीरीज आसान नहीं होने वाली है।

Article Source: IANS
TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार ::

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें