Lucknow Super Giants: न्यूजीलैंड के अनुभवी खिलाड़ी केन विलियमसन ने आईपीएल 2025 में सनराइजर्स हैदराबाद पर लखनऊ सुपर जायंट्स की जीत की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम एसआरएच को कम स्कोर पर रोकने में सफल रही। उन्होंने शार्दुल ठाकुर की गेंदबाजी की सराहना की।

Advertisement

पहले गेंदबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर ने चार विकेट चटकाए। सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 190 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए निकोलस पूरन और मिशेल मार्श ने शानदार अर्धशतक जड़कर मेहमान टीम को राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पांच विकेट से जीत दिलाई।

Advertisement

केन विलियमसन ने कहा कि मुझे लगता है कि हैदराबाद जाकर सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ना सबसे मुश्किल कामों में से एक है। लेकिन लखनऊ सुपर जायंट्स इसके लिए तैयार थी। उनके पास अपनी योजना को तुरंत लागू करने का साहस था। लखनऊ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए हैदराबाद को 200 के अंदर समेट दिया।

विलियमसन ने जियो हॉटस्टार पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व की जमकर सराहना की। जिसकी वजह से हैदराबाद उनके सामने बड़ा टोटल खड़ा करने में सफल नहीं हो पाई।

मोहसिन खान की जगह एलएसजी में शामिल ठाकुर ने 100 आईपीएल विकेट पूरे किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा (6), ईशान किशन (0) के साथ-साथ अभिनव मनोहर (2) और मोहम्मद शमी (1) के विकेट चटकाए। उन्होंने 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

विलियमसन ने ठाकुर के प्रदर्शन पर अपने विचार साझा करते हुए कहा कि शार्दुल एक अनुभवी अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और हैदराबाद में एसआरएच के खिलाफ गेंदबाजी की शुरुआत करना कोई आसान काम नहीं है। लेकिन वह एक ठोस योजना के साथ आए, टीम की रणनीति के साथ तालमेल बिठाया और इसे शानदार ढंग से अंजाम दिया। उन्होंने विविधता के साथ गेंदबाजी की और बल्लेबाजों को आउट करने का प्रयास किया।

Advertisement

मोहसिन खान की जगह एलएसजी में शामिल ठाकुर ने 100 आईपीएल विकेट पूरे किए। उन्होंने अभिषेक शर्मा (6), ईशान किशन (0) के साथ-साथ अभिनव मनोहर (2) और मोहम्मद शमी (1) के विकेट चटकाए। उन्होंने 34 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Article Source: IANS

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार