मेलबर्न स्टार्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच सोमवार को खेला गया विमेंस बिग बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) 2025 का चौथा मुकाबला बारिश के चलते बेनतीजा रहा। ऐसे में टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया। यह दोनों ही टीमों का इस सीजन पहला मुकाबला था।

Advertisement

जंक्शन ओवल में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी मेलबर्न स्टार्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 184 रन बनाए।

Advertisement

मेग लैनिंग ने रिस मैककेना के साथ 4.3 ओवरों में 38 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभली हुई शुरुआत दिलाई। मैककेना 13 गेंदों में 16 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

इसके बाद लैनिंग ने एमी जोन्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 25 रन जोड़ते हुए टीम को संभाला। एमी 13 रन बनाकर आउट हुईं।

मेलबर्न स्टार्स 63 रन तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से लैनिंग ने कप्तान एनाबेल सदरलैंड के साथ तीसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 52 रन की साझेदारी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया।

लैनिंग 41 गेंदों में 1 छक्के और 9 चौकों के साथ 60 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि डेनियल गिब्सन ने सदरलैंड के साथ पांचवें विकेट के लिए 65 रन जोड़ते हुए टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

सदरलैंड 39 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 54 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि डेनियल गिब्सन ने 31 रन टीम के खाते में जोड़े।

विपक्षी टीम की ओर से अमांडा-जेड वेलिंगटन ने सर्वाधिक 2 विकेट हासिल किए, जबकि डार्सी ब्राउन और सोफी एक्लेस्टोन को 1-1 सफलता मिली।

सदरलैंड 39 गेंदों में 1 छक्के और 7 चौकों के साथ 54 रन बनाकर नाबाद रहीं, जबकि डेनियल गिब्सन ने 31 रन टीम के खाते में जोड़े।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

टैमू ब्यूमोंट खाता भी नहीं खोल सकीं। उनके अलावा, लौरा वोल्वार्ड्ट 10, जबकि मैडलिन पेन्ना 22 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस पारी में एकमात्र सफलता मारिजन कप्प के हाथ लगी।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार