आईपीएल 2026 के लिए हुई नीलामी में केकेआर ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर कैमरुन ग्रीन को 25.20 रुपए में खरीदा। केकेआर की इस डील की काफी चर्चा है। कई विशेषज्ञों ने माना है कि कैमरन ग्रीन के लिए दी गई ये रकम बहुत ज्यादा है, लेकिन केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने फ्रेंचाइजी के इस फैसले का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि कैमरून ग्रीन को टीम लंबे समय के लिए देख रही है।

Advertisement

अभिषेक नायर ने जियोस्टार पर कहा, "केकेआर ग्रीन को लेने के लिए पक्का इरादा कर चुकी थी। मैं यह नहीं कह सकता कि हम उसके लिए कितनी ऊंची कीमत देने को तैयार थे, लेकिन हम पूरी कोशिश करना चाहते थे। अगर हमारे पास पैसे होते, तो हम खर्च करते। पैसे बचाने का कोई मतलब नहीं था। आइडिया यह था कि ग्रीन को लेने के लिए हम जो कुछ भी कर सकते थे, करें क्योंकि वह हमारे लिए बहुत जरूरी खिलाड़ी है। आंद्रे रसेल के जाने के बाद, हमें फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए किसी की जरूरत थी। इसलिए, हमने तय किया कि हमें कैमरन ग्रीन को लेना ही होगा।"

Advertisement

नायर ने कहा, "केकेआर ग्रीन को एक शीर्ष क्रम के बल्लेबाज के तौर पर देखती है जो पूरे सीजन अच्छा प्रदर्शन कर सकता है। वह एक ऐसा खिलाड़ी है जो हमारे लिए 500 रन बना सकता है। इसीलिए हम उसे लेने के लिए इतने बेताब थे। हम जानते हैं कि उसमें वह काबिलियत है। वह टॉप ऑर्डर में अच्छा कर सकता है। वह हमारे लिए अलग-अलग समस्याओं का निदान कर सकता है।"

अभिषेक नायर ने जियोस्टार पर कहा, "केकेआर ग्रीन को लेने के लिए पक्का इरादा कर चुकी थी। मैं यह नहीं कह सकता कि हम उसके लिए कितनी ऊंची कीमत देने को तैयार थे, लेकिन हम पूरी कोशिश करना चाहते थे। अगर हमारे पास पैसे होते, तो हम खर्च करते। पैसे बचाने का कोई मतलब नहीं था। आइडिया यह था कि ग्रीन को लेने के लिए हम जो कुछ भी कर सकते थे, करें क्योंकि वह हमारे लिए बहुत जरूरी खिलाड़ी है। आंद्रे रसेल के जाने के बाद, हमें फ्रेंचाइजी को आगे ले जाने के लिए किसी की जरूरत थी। इसलिए, हमने तय किया कि हमें कैमरन ग्रीन को लेना ही होगा।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वेंकटेश अय्यर 2021 से ही केकेआर का हिस्सा थे। केकेआर ने उन्हें आईपीएल 2025 के लिए हुई नीलामी में 23.75 करोड़ में खरीदा था। आईपीएल 2026 से पहले उन्हें टीम ने रिलीज कर दिया। नीलामी में आरसीबी ने उन्हें 7 करोड़ में खरीदा।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार