भारत और दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज होने वाली है। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम के दो पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली इस सीरीज का हिस्सा हैं। रोहित और विराट की मौजूदगी ने सीरीज के रोमांच को बढ़ा दिया है।

Advertisement

रोहित शर्मा और विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में अच्छा प्रदर्शन रहा था। रोहित ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में फ्लॉप रहने के बाद दूसरे वनडे में अर्धशतक और तीसरे वनडे में शतक लगाया था। विराट पहले दो वनडे में खाता खोलने में कामयाब नहीं रहे थे, लेकिन तीसरे वनडे में बेहतरीन अर्धशतक लगाते हुए न सिर्फ फॉर्म में वापसी की बल्कि रोहित के साथ मिलकर भारत को बड़ी जीत भी उन्होंने दिलायी थी।

Advertisement

आइए जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में रोहित और विराट के प्रदर्शन पर नजर डालते हैं।

रोहित शर्मा ने 2007 से 2023 के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 मैचों की 25 पारियों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 806 रन बनाए हैं। रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 है।

विराट कोहली ने 2010 से 2023 के बीच 31 मैचों की 29 पारियों में 5 शतक और 8 अर्धशतकों की मदद से 1,504 रन बनाए हैं। उनका औसत 65.39 है। विराट का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 160 रन है।

रोहित शर्मा ने 2007 से 2023 के बीच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 मैचों की 25 पारियों में 3 शतक और 2 अर्धशतक लगाते हुए 806 रन बनाए हैं। रोहित का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 150 है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच रांची में, पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में, और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। वनडे सीरीज में इंजर्ड शुभमन गिल की जगह केएल राहुल टीम इंडिया के कप्तान हैं।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार