New Chandigarh: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) का विजयरथ रोक दिया है। आरआर ने मंगलवार को सीजन के 40वें मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम किया। जीत के बाद आरआर के कप्तान रियान पराग ने बताया कि बतौर टीम सीजन की शुरुआत से पहले जो तय किया था, उसे इस मैच में हासिल कर लिया है।

Advertisement

महाराजा यादविन्द्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए। इस पारी में मार्कस स्टोइनिस 62 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि प्रभसिमरन सिंह ने 59 रन बनाए।

Advertisement

इसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवरों में जीत हासिल कर ली। इस टीम के लिए जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 43 रन बनाए। इनके अलावा, डोनोवन फरेरा ने नाबाद 52 रन टीम के खाते में जोड़े।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने शानदार जीत के बाद कहा, "बतौर टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हमने जो तय किया था, उन्हें इस मैच में हासिल किया। हम उन्हें थोड़ा और कम स्कोर पर रोक सकते थे, लेकिन बल्लेबाजों ने इसकी भरपाई कर दी।"

उन्होंने कहा, "हम कुछ ओवर गेंदबाजी में बेहतर कर सकते थे और बल्लेबाजी में भी कुछ ओवर बेहतर हो सकते थे, लेकिन हमारा लक्ष्य पूरे 40 ओवर अच्छा प्रदर्शन करना था। चिंताएं सिर्फ बाहर के लोगों की थीं, हमें अपने खिलाड़ियों पर भरोसा था। सारी फिक्र बाहर से थी, हमारे भीतर नहीं। हमारी योजना यही थी कि विकेट हाथ में रखें, लेकिन रनरेट से बहुत पीछे भी न रहें। मुश्किल हिस्सा मोमेंटम बनाए रखना था। हम थोड़ा पीछे रह गए थे, लेकिन फिर वापसी की।"

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने शानदार जीत के बाद कहा, "बतौर टीम टूर्नामेंट शुरू होने से पहले हमने जो तय किया था, उन्हें इस मैच में हासिल किया। हम उन्हें थोड़ा और कम स्कोर पर रोक सकते थे, लेकिन बल्लेबाजों ने इसकी भरपाई कर दी।"

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

दुबे ने 12 गेंदों में 2 छक्कों और 3 चौकों के साथ नाबाद 31 रन बनाए, जबकि फरेरा ने 26 गेंदों में 3 छक्कों और 6 चौकों के साथ 52 रन की नाबाद पारी खेली। इन खिलाड़ियों की तारीफ में कप्तान ने कहा, "शुभम दुबे और डॉन (डोनोवन फरेरा) ने जिस तरह बल्लेबाजी की, उससे मुकाबला पंजाब किंग्स से दूर हो गया। दोनों ने जिस अंदाज में खेला, वह काबिल-ए-तारीफ था।"

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार