सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के छठे मुकाबले में स्पिनर शिवांग कुमार को मौका दिया है। ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मैच के साथ शिवांग आईपीएल में डेब्यू कर रहे हैं।

Advertisement

26 मई 2002 को जन्मे शिवांग मध्य प्रदेश से आते हैं। लेफ्ट आर्म रिस्ट स्पिनर ने दिसंबर 2025 में लिस्ट-ए करियर की शुरुआत की थी। वह मध्य प्रदेश की ओर से 3 लिस्ट-ए मैच खेले, जिसमें 14.30 की औसत के साथ 10 विकेट निकाले।

Advertisement

गेंदबाजी के साथ शिवांग ठीक-ठाक बल्लेबाजी भी कर लेते हैं। इसी साल 6 जनवरी को खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी मुकाबले में उन्होंने 67 रन की पारी खेली थी। 8 जनवरी 2026 को शिवांग ने कर्नाटक के खिलाफ 10 ओवरों में 45 रन देकर 5 विकेट हासिल किए थे। वह अपने करियर में 4 टी20 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 4 विकेट निकाले हैं।

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने शिवांग कुमार को 30 लाख रुपए के बेस प्राइज पर अपने साथ जोड़ा। महज सात मैचों के अनुभव के साथ शिवांग का आईपीएल जैसे बड़े टूर्नामेंट में डेब्यू यह दर्शाता है कि टीम मैनेजमेंट ने उनमें कुछ खास देखा है।

गुरुवार को टॉस के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, "हमने शिवांग को टीम में शामिल किया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे, उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है। हम उन्हें मौका दे रहे हैं।"

मुकाबले में टॉस जीतकर केकेआर ने एसआरएच को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। केकेआर ने इस मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि एसआरएच ने शिवांग कुमार को बतौर गेंदबाज चुना है।

Advertisement

गुरुवार को टॉस के दौरान सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने इस खिलाड़ी की तारीफ में कहा, "हमने शिवांग को टीम में शामिल किया है, जिससे विकेट लेने के विकल्प खुले रहेंगे, उन्होंने नेट्स में अच्छी गेंदबाजी की है। हम उन्हें मौका दे रहे हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, ईशान किशन की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, डेविड पायने और जयदेव उनादकट के साथ यह मुकाबला खेल रही है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार