Between India Women: भारत की बेटियों ने एसीसी महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टेर्डथाई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारत-ए टीम ने श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हराया। टीम की इस जीत की नायक कप्तान राधा यादव रहीं, जिन्होंने सिर्फ 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका-ए ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज संजना काविंदी ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान संजना ने 5 चौके लगाए। वहीं, शशिनी गिम्हानी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों के अलावा टीम की अन्य बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल सकीं और पूरी टीम 19.4 ओवर में 118 रन बनाकर सिमट गई।
भारत-ए की तरफ से कप्तान राधा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3.4 ओवर के स्पेल में महज 19 रन देकर चार बड़े विकेट निकाले, जबकि प्रेमा रावत ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 2 विकेट चटकाए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका-ए ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज संजना काविंदी ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान संजना ने 5 चौके लगाए। वहीं, शशिनी गिम्हानी ने 17 गेंदों में 22 रन बनाए। हालांकि, इन दोनों के अलावा टीम की अन्य बल्लेबाज क्रीज पर टिककर नहीं खेल सकीं और पूरी टीम 19.4 ओवर में 118 रन बनाकर सिमट गई।
Also Read: LIVE Cricket Score
गेंदबाजी में 4 विकेट लेने के बाद राधा यादव ने बल्ले से भी अहम योगदान दिया। राधा 18 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 31 रन बनाकर नाबाद रहीं और टीम को जीत दिलाकर लौटीं। राधा यादव को उनके दमदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 फरवरी को खेला जाना है। बांग्लादेश-ए और पाकिस्तान-ए के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से भारत-ए की खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होगी।