महिला प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मुकाबला यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच, जबकि दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल अकेडमी में खेले जाएंगे।

Advertisement

यूपी वॉरियर्ज और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मैच शाम 3 बजे से खेला जाएगा। टॉस 2:30 पर होगा। यूपी और गुजरात दोनों टीमें नीलामी के बाद नई टीम के साथ उतर रही हैं। पिछले तीन सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन साधारण रहा है। दोनों टीमें फाइनल में कभी जगह नहीं बना सकी हैं।

Advertisement

यूपी वॉरियर्ज नए कप्तान मेग लैनिंग के साथ उतर रही है। लैनिंग पिछले तीन सीजन दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान रहीं और तीनों ही सीजन में दिल्ली फाइनल खेली थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी। नई टीम के साथ लैनिंग एक बार फिर सीजन की दमदार शुरुआत करना चाहेंगी। दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन पर भी नजर रहेगी जिसे यूपी ने आरटीएम का इस्तेमाल कर खरीदा था।

एश्ले गार्डनर की कप्तानी में गुजरात जायंट्स ने पिछले साल अच्छा प्रदर्शन किया था और पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाई थी। गार्डनर ने इस सीजन की टीम को पिछले सीजन से मजबूत बताया है और अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

यूपी और गुजरात की टक्कर दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बतौर कप्तान श्रेष्ठता की परीक्षा भी है।

पिछले तीन सीजन में दोनों टीमों के बीच 6 मैच हुए हैं। दोनों टीमें 3-3 बार विजेता रही हैं।

Advertisement

गुजरात जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, भारती फुलमाली, एश्ले गार्डनर (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहम, कनिका आहूजा, आयुषी सोनी, काश्वी गौतम, तनुजा कंवर, तीतास साधु, रेणुका सिंह।

यूपी वॉरियर्स की संभावित प्लेइंग इलेवन

Advertisement

मेग लैनिंग (कप्तान), किरण नवगिरे, हरलीन देओल, फोबे लिचफील्ड, श्वेता सेहरावत (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़।

दिन का दूसरा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम 7:30 से खेला जाएगा। टॉस 7 बजे होगा। मुंबई इंडियंस का सीजन का यह दूसरा मैच होगा। शुक्रवार को सीजन के उद्घाटन मुकाबले में मुंबई को आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।

हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली मुंबई दिल्ली के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी। वहीं दिल्ली सीजन का पहला मैच नई कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में खेलेगी। रोड्रिग्स पिछले तीन सीजन से टीम का हिस्सा हैं, लेकिन पहली बार बतौर कप्तान टीम को लीड करेंगी। रोड्रिग्स की कोशिश टीम को शुरुआती मैच में जीत दिलाना होगी। डीसी की बल्लेबाज शेफाली वर्मा पर भी नजर रहेगी।

Advertisement

मुंबई और दिल्ली के बीच पिछले तीन सीजन में 8 मैच खेले गए हैं। दोनों टीमों ने 4-4 मैच जीते हैं।

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

नैट साइवर-ब्रंट, जी कमलिनी (विकेटकीपर), अमेलिया केर, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, निकोला कैरी, पूनम खेमनार, शबनम इस्माइल, संस्कृति गुप्ता, सजीवन सजना, साइका इशाक।

Advertisement

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

Also Read: LIVE Cricket Score

शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजेन कैप, चिनेल हेनरी, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, स्नेह राणा, अलाना किंग, श्री चरणी, मिन्नू मणि।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार