बांग्लादेश ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 29वें मैच में जीत के लिए 118 रन का टारगेट रखा है। लॉर्ड्स में जारी इस मुकाबले में बांग्लादेश की जीत भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की राह को आसान बना सकती है।

Advertisement

रविवार को लंदन में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेशी टीम निर्धारित ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 117 रन ही बना सकी। इस टीम को पहली ही गेंद पर जुएरिया फिरदौस (0) के रूप में शुरुआती झटका लगा।

Advertisement

इसके बाद ताज नेहर (1) और सोभना मोस्टरी की जोड़ी दूसरे विकेट के लिए 14 रन ही जुटा सकी। बांग्लादेश ने 14 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो दिए थे। यहां से सोभना ने शर्मिन अख्तर के साथ तीसरे विकेट के लिए 62 गेंदों में 56 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस साझेदारी के टूटने के बाद बांग्लादेश फिर से बिखर गई।

शर्मिन 29 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौटीं, जबकि सोभना ने 48 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 42 रन बनाए। इनके अलावा, कप्तान निगार सुल्ताना 20 गेंदों में 5 बाउंड्री के साथ 32 रन बनाकर नाबाद रहीं।

विपक्षी खेमे से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने 22 रन देकर 2 विकेट निकाले, जबकि मारिजैन कप्प, शबनीम इस्माइल और नादिन डी क्लार्क ने 1-1 विकेट हासिल किया।

'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में बांग्लादेश 4 में से 2 मैच जीतकर फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। भारत ने 4 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं, लेकिन +2.268 नेट रन रेट के चलते साउथ अफ्रीका (+0.734) से ऊपर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआती सभी चार मैच जीतकर शीर्ष पर है।

Advertisement

भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए दिन के दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। साउथ अफ्रीका की हार भी टॉप-4 में उसकी जगह को पक्की कर सकती है। अगर बांग्लादेशी टीम इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका को हरा देती है, तो भारत के लिए सेमीफाइनल की राह आसान हो जाएगी।

'ग्रुप-ए' की प्वाइंट्स टेबल में बांग्लादेश 4 में से 2 मैच जीतकर फिलहाल प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है। वहीं, साउथ अफ्रीका 4 में से 3 मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। भारत ने 4 में से 3 मैच अपने नाम किए हैं, लेकिन +2.268 नेट रन रेट के चलते साउथ अफ्रीका (+0.734) से ऊपर है। ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरुआती सभी चार मैच जीतकर शीर्ष पर है।

Also Read: LIVE Cricket Score

वहीं, बांग्लादेशी टीम ताज नेहर, जुएरिया फिरदौस, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), सोभना मोस्टरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबिया खान, नाहिदा अख्तर, मारुफा अख्तर और शंजीदा अख्तर मेघला के साथ यह मैच खेल रही है।

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार